Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर फूटा रिम्स कर्मियों का गुस्सा, प्रशासन और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर फूटा रिम्स कर्मियों का गुस्सा, प्रशासन और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

News Aroma 2 weeks ago

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी निदेशक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने रिम्स प्रशासन और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द वेतन भुगतान की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने केवल वेतन भुगतान ही नहीं, बल्कि पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार और प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कहा कि उनका आंदोलन मरीजों के खिलाफ नहीं है। उन्होंने बताया कि कार्य बहिष्कार नहीं किया गया है और अस्पताल की सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए वार्डों और संबंधित कार्यस्थलों पर जूनियर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि प्रशासन जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma