Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले की सीएम हेमंत सोरेन ने की निंदा, कहा- लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले की सीएम हेमंत सोरेन ने की निंदा, कहा- लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

News Aroma 4 months ago

Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस घटना को अत्यंत निंदनीय बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में विचारों का मतभेद हो सकता है, लेकिन हिंसा और हमले के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीतिक विरोध का जवाब तर्क और जनमत से दिया जाना चाहिए, न कि भय और बल प्रयोग से।

हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि वे इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र को हिंसा नहीं, बल्कि संवाद और आपसी सम्मान मजबूत बनाते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Aroma