Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अब सूरज से चलेगी बाइक, क्या है कीमत और रेंज?

अब सूरज से चलेगी बाइक, क्या है कीमत और रेंज?

पेट्रोल और चार्जिंग की टेंशन खत्म!

इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) की दुनिया में हर दिन नए एक्सपेरिमेंट देखने को मिल रहे हैं। अभी तक लोगों को अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को प्लग-इन करके चार्ज करना पड़ता था।

लेकिन, अब एक अनोखा स्कूटर लॉन्च हुआ है जो सीधे धूप में चार्ज होता है। कैलिफोर्निया की स्टार्टअप कंपनी 'ऑथरलैब' ने 'लाइटफुट' नाम का सोलर पावर से चलने वाला इलेक्ट्रिक कार्गो स्कूटर लॉन्च किया है। यह स्कूटर शहर में छोटी ट्रिप और सामान लाने-ले जाने के लिए बहुत काम आएगा।

बॉडी पर ही दो सोलर पैनल

'लाइटफुट' स्कूटर का डिज़ाइन क्लासिक वेस्पा और फॉक्सवैगन बस से इंस्पायर्ड है। इस स्कूटर के एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्यूमीनियम फ्रेम के दोनों तरफ 120-वॉट के दो सोलर पैनल लगाए गए हैं। यह सिस्टम अच्छी धूप में रखने पर हर दिन 30 किलोमीटर तक की एक्स्ट्रा रेंज देता है।

1 घंटे की धूप में 5 km

अगर आप इस स्कूटर को सिर्फ़ 1 घंटे के लिए तेज़ धूप में पार्क करते हैं, तो बैटरी इतनी चार्ज हो जाती है कि यह करीब 5 किलोमीटर चल सकती है। हालांकि यह स्कूटर पूरी तरह से सोलर पर नहीं चलता है, लेकिन अगर आप इसे रोज़ धूप में पार्क करते हैं, तो रेगुलर चार्जिंग की ज़रूरत बहुत कम पड़ती है। सोलर चार्जिंग के अलावा, इसमें पावरफुल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है।

बैटरी और शानदार रेंज

एक बार चार्ज करने पर 60 km: यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 60 किलोमीटर तक चल सकती है।
फास्ट चार्जिंग: अगर रेगुलर चार्जर से चार्ज किया जाए, तो बैटरी सिर्फ़ 90 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज हो जाती है।
रीजेनरेटिव ब्रेकिंग: इसमें ब्रेक लगाने पर पैदा हुई एनर्जी को वापस बैटरी में भेजने की सुविधा है।
टचस्क्रीन डिस्प्ले: स्कूटर में 2.8 इंच का वाटरप्रूफ टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जो स्पीड और बैटरी लेवल दिखाता है।
बड़ा 45-लीटर का ट्रंक

इस स्कूटर में बीच में बड़ा 45.2-लीटर का लॉक होने वाला कार्गो ट्रंक है, जिसमें 20 kg तक का सामान आसानी से रखा जा सकता है। यह जगह ऑफिस बैग, किराने का सामान या हेलमेट रखने के लिए काफी है। किकस्टैंड बीच में होने से स्कूटर का बैलेंस अच्छा बना रहता है।

डुअल मोटर और फीचर्स

दोनों पहियों में 750-750 वॉट के ब्रशलेस हब मोटर लगे हैं। यह स्कूटर 32 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है। 62 kg वजन वाले इस स्कूटर में हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक, 10-इंच के पहिए, 120 डेसिबल हॉर्न और इलेक्ट्रॉनिक व्हील लॉक जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं।

कीमत क्या है?

'लाइटफुट' सोलर स्कूटर की शुरुआती कीमत $4,995 (लगभग 4.75 लाख रुपये) रखी गई है। फिलहाल यह स्कूटर अमेरिकी मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि यह स्कूटर भारत में कब लॉन्च होगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Danka Hindi