भगवान शिव ने खुद भांग, गांजा, धतूरा या कोई और नशा नहीं किया। किसी भी तरह की हिंसा, तोड़-फोड़ या नशा शिव आराधना के खिलाफ है, शिव के सच्चे भक्त के खिलाफ है|
राम देव ने आगे कहा कि विदेशी शक्तियों की पराधीनता से देश को मुक्ति दिलाने के लिए आर्थिक और वैचारिक स्तर पर मजबूत होना अहम है।
जात-पात, ऊंच-नीच और भेद-भाव की जो दीवारों खड़ी कर दी गईं हैं, उन सारी दीवारों को हमने ढहाया है।
योग गुरु ने कहा कि हमारे पूर्वज गो हत्यारे नहीं, बल्कि गो रक्षक थे। हम भारत को जातियों-मजहबों और समुदायों में बंटने नहीं देंगे। हम अखंड भारत का निर्माण करेंगे।
संसद परिसर में पप्पू यादव के साधु वेश धारण करने को लेकर राम देव ने कहा कि कोई भगवा पहन कर सनातन का अपमान करे, यह आपत्तिजनक है। ऐसा करना धार्मिक, सामाजिक, लोकतांत्रिक और संवैधानिक रूप से पाप और अपराध है।

