Dailyhunt
दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती का अधूरा सपना, इस अभिनेता संग रोमांस!

दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती का अधूरा सपना, इस अभिनेता संग रोमांस!

90 के दशक में दिव्या भारती हिंदी सिनेमा का एक चमचमाता सितारा बन चुकी थी। उनके चुलबुले अंदाज के सभी दीवाने थे, लेकिन अभिनेत्री अमिताभ बच्चन और जितेंद्र की दीवानी थी।

90 के दशक में दिव्या भारती हिंदी सिनेमा का एक चमचमाता सितारा बन चुकी थी।

उनके चुलबुले अंदाज के सभी दीवाने थे, लेकिन अभिनेत्री अमिताभ बच्चन और जितेंद्र की दीवानी थी। आलम तो यह था कि जब दिव्या ने पहली बार अमिताभ बच्चन से मुलाकात की थी, तो अपने हाथ 10 दिन तक धोने से इनकार कर दिया था।

दिव्या भारती को अपने स्कूल के दिनों में वैसे तो हर हीरो से प्यार था, लेकिन उनके मन में जितेंद्र को लेकर खास जगह थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि वो हमेशा जितेंद्र के साथ स्क्रीन पर रोमांस करना चाहती थीं लेकिन जब उन्होंने फिल्मों में कदम रखा तो जितेंद्र पिता के रोल करने लगे थे। ऐसे में उनका सपना अधूरा रह गया।

दिव्या बचपन से ही सिनेमा में काम करना चाहती थी क्योंकि उन्हें स्क्रीन से बहुत प्यार था। वह पढ़ाई में ज्यादा अच्छी नहीं थी और पढ़ाई से बचने के लिए उन्होंने एक्टिंग के फील्ड में जाने का सोचा। अभिनेत्री के मुताबिक, शूटिंग करना पढ़ाई से कहीं ज्यादा आसान था और पढ़ाई से पीछा छुड़ाने के लिए एक्टिंग से बेहतर और कुछ नहीं था।

अभिनेत्री ने 1990 में तमिल फिल्म 'निल्ली पन्ने' से टॉलीवुड में कदम रखा था, जिसके बाद उन्होंने 'विश्वात्मा' से बॉलीवुड में एंट्री ली लेकिन ऋषि कपूर और शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'दिवाना' से उन्हें बॉलीवुड में बड़ी पहचान मिली थी।

बिहार में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Danka Hindi