Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
इराक में ऊपर अमेरिकी वायुसेना का KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान दुर्घटनाग्रस्त

इराक में ऊपर अमेरिकी वायुसेना का KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान दुर्घटनाग्रस्त

दूसरे विमान से टक्कर के बाद 6 सदस्यीय दल लापता

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने पुष्टि कर बताया कि, अमेरिकी वायुसेना का एक KC-135 स्ट्रैटोटैंकर एरियल रिफ्यूलिंग विमान इराक के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

गौरतलब है की यह हादसा उसी प्रकार के दूसरे KC-135 विमान से टक्कर के बाद हुआ। ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान हुई इस घटना को अमेरिका के लिए एक बड़ी सैन्य क्षति माना जा रहा है।

सेंट्रल कमांड के मुताबिक यह दुर्घटना फ्रेंडली एयरस्पेस में हुई, जहां दो KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान हवा में आपस में टकरा गए। ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस रिपोर्टों के अनुसार, एक विमान इराक के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार 6 सदस्यीय क्रू लापता बताया जा रहा है, जबकि दूसरा स्ट्रैटोटैंकर किसी तरह सुरक्षित वापस तेल अवीव लौटने में सफल रहा। हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अभी तक किसी भी सैन्यकर्मी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

U.S. Central Command is aware of the loss of a U.S. KC-135 refueling aircraft. The incident occurred in friendly airspace during Operation Epic Fury, and rescue efforts are ongoing. Two aircraft were involved in the incident. One of the aircraft went down in western Iraq, and the…

- U.S. Central Command (@CENTCOM)

घटना को लेकर अलग-अलग दावे भी सामने आ रहे हैं। जहां अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने इसे दो विमानों की टक्कर बताया है, वहीं कुछ ईरानी और इराकी स्रोतों का दावा है कि विमान को निशाना बनाकर मार गिराया गया। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है।

KC-135 स्ट्रैटोटैंकर चार इंजन वाला जेट संचालित एरियल रिफ्यूलिंग टैंकर विमान है, जिसे मुख्य रूप से अमेरिकी वायुसेना संचालित करती है। इसे अक्सर 'फ्लाइंग गैस स्टेशन' भी कहा जाता है क्योंकि यह हवा में उड़ रहे लड़ाकू विमानों को ईंधन भरने में सक्षम होता है। इस विमान को बोइंग ने उसी प्रोटोटाइप के आधार पर बनाया था जिससे बाद में बोइंग-707 वाणिज्यिक विमान विकसित हुआ।

KC-135 ने पहली उड़ान 1956 में भरी थी और 1957 में इसे सेवा में शामिल किया गया था। पिछले छह दशकों से यह अमेरिकी वायुसेना के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। वर्तमान में पश्चिम एशिया में कई KC-135 विमान तैनात हैं, जो क्षेत्र में सक्रिय अमेरिकी सैन्य ठिकानों से संचालन कर रहे हैं और ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत चल रहे अभियानों में शामिल हैं।

दिलचस्प बात यह है कि घटना से कुछ ही घंटे पहले अमेरिकी बलों ने एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें एक KC-135 स्ट्रैटोटैंकर को हवा में अमेरिकी नौसेना के F/A-18F सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान को ईंधन भरते हुए देखा गया था।

A U.S. Air Force KC-135 Stratotanker refuels a U.S. Navy F/A-18F Super Hornet over the middle east during Operation Epic Fury. pic.twitter.com/3z9UzXyLt9

- U.S. Central Command (@CENTCOM)

इस बीच रिपोर्टों में यह भी कहा जा रहा है कि अमेरिका को हालिया सैन्य अभियानों के दौरान अन्य नुकसान भी उठाने पड़े हैं। इनमें कुवैत, बहरीन, कतर और अन्य स्थानों पर मौजूद बहु-अरब डॉलर मूल्य के रडार प्रतिष्ठानों का आंशिक नुकसान तथा फ्रेंडली फायर में तीन F-15E लड़ाकू विमानों के नष्ट हुए हैं।

चैत्र नवरात्रि में यहां तीन प्रहर मां के तीन शक्ति रूपों की पूजा होती!

प्रधानमंत्री 14 मार्च को बंगाल में छह पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे!

काशी विश्वनाथ मंदिर में ईंधन कमी नहीं, श्रद्धालुओं को मिलता प्रसाद लगातार!

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Danka Hindi