Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ममता संग विधायक-सांसद भी संशय में, 2 जून प्रदर्शन पर सवाल!

ममता संग विधायक-सांसद भी संशय में, 2 जून प्रदर्शन पर सवाल!

शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि ममता बनर्जी ने टीएमसी सांसदों पर हुए हमले के बाद विधायकों की बैठक बुलाई, लेकिन, 60 विधायक नहीं पहुंचे।

शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि ममता बनर्जी ने टीएमसी सांसदों पर हुए हमले के बाद विधायकों की बैठक बुलाई, लेकिन, 60 विधायक नहीं पहुंचे।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि सांसद कल्याण बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर हमले हुए हैं और इसके विरोध में 2 जून को तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन प्रस्तावित था, लेकिन अब ममता बनर्जी देख रही हैं कि उनके विधायक और सांसद उनके साथ नहीं हैं। कई विधायक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मिल रहे हैं। वे उनके पास विकास कार्यों के लिए फंड मांगने के लिए पहुंच रहे हैं।

हेगड़े ने आगे कहा कि ममता बनर्जी घबरा गई हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनके विधायक, सांसद अब उनके साथ हैं या नहीं, इसीलिए वे अपनी रणनीति बदल सकती हैं और 2 जून को पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित प्रदर्शन को रद्द भी कर सकती हैं।

ममता बनर्जी को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मदद वाले बयान पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि राहुल गांधी कभी टीएमसी को भ्रष्ट बताते हैं, तो कभी उनका समर्थन करते हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी को भ्रष्ट बताने वाले राहुल गांधी अब उन्हें समर्थन दे रहे हैं।

सीबीएसई को लेकर राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना नेता ने कहा कि वे बिना सबूत के आरोप लगाते हैं। हाल ही में सीबीएसई की 12वीं कक्षा की ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर राहुल गांधी ने फर्जीवाड़े का आरोप लगाया था, लेकिन शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने साफ किया कि सब कुछ ठीक है। टेक्निकल कमेटी भी इसकी जांच कर रही है। फिर भी वे गुमराह करने से बाज नहीं आते हैं।

दूसरी ओर, शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आईपीएल फाइनल को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि खेल के मामले में राजनीति नहीं लानी चाहिए और मैं इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती हूं।

लाड़की बहिन योजना को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में दिक्कतें हो रही हैं। देखने में मिला है कि संपन्न महिलाएं भी इसका लाभ ले रही हैं, जबकि योजना का लाभ उन्हें मिलना चाहिए जो यकीनन जरूरतमंद है।

मनीषा कायंदे ने ममता बनर्जी के आंदोलन को लेकर कहा कि उल्टा चोर शोर मचाए। बंगाल में ममता बनर्जी के कार्यकाल में कितनी हिंसा बढ़ गई थी, भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। जनता ने ममता बनर्जी के कुशासन को नकार दिया है तो वे घबरा गई हैं।

ममता बनर्जी की बैठक से टीएमसी विधायकों की दूरी बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि टीएमसी का अब ग्लैमर खत्म हो गया है। अब उनके विधायक भी सोचने लगे हैं कि जब सत्ता ही नहीं है तो क्या उनके साथ रहना चाहिए। ममता दीदी ने जो गलतियां की हैं, क्या उसका हिस्सा बनना चाहिए।

सैनिक स्कूल में शिक्षक बनने का मौका: शिक्षक भर्ती, 3-4 जून को वॉक-इन इंटरव्यू!

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Danka Hindi