Dailyhunt
नकली टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़: 'सेंसोडाइन' ब्रांड के नाम पर बन रहे थे फर्जी उत्पाद

नकली टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़: 'सेंसोडाइन' ब्रांड के नाम पर बन रहे थे फर्जी उत्पाद

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में नकली उपभोक्ता सामान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बाहरी दिल्ली के खानझावला इलाके में चल रही फर्जी टूथपेस्ट निर्माण यूनीट का भंडाफोड़ किया है।

इस कार्रवाई में मशहूर ब्रांड सेंसोडाइन के नाम पर नकली उत्पाद बनाए जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार (3 मार्च) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की ER-1 टीम ने महावीर विहार, सी-ब्लॉक स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। यहां छह मजदूर खाली सेंसोडाइन ट्यूब में स्थानीय स्तर पर तैयार नीले रंग का पेस्ट भरते हुए पाए गए। यह पूरी प्रक्रिया बेहद अस्वच्छ परिस्थितियों में चल रही थी, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता था।

इस अवैध इकाई का संचालन 58 वर्षीय हरि ओम मिश्रा कर रहा था, जो रोहिणी सेक्टर-2 का निवासी है। पुलिस ने मौके से ही उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि मिश्रा ने बिना किसी लाइसेंस, बिल या अधिकृत दस्तावेजों के इस फैक्ट्री को किराए पर लेकर शुरू किया था।

#WATCH | Delhi Police Crime Branch busts major counterfeit Sensodyne toothpaste unit in Khanjawala, arresting one person, Hari Om Mishra, a resident of Sector-2, Rohini, with a huge consignment of fake Sensodyne toothpaste, empty tubes, cartons, filling and sealing machines, raw… pic.twitter.com/9Jso7bXVcA

- ANI (@ANI)

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह नकली पेस्ट को ब्रांडेड ट्यूब में भरकर स्थानीय बाजार में सप्लाई करता था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में फर्जी सामान और मशीनरी बरामद की है।

बरामद वस्तुओं में करीब 1,800 भरे हुए नकली टूथपेस्ट ट्यूब, 10,000 से अधिक खाली ट्यूब, 1,200 से ज्यादा पैक्ड ट्यूब, लगभग 130 किलोग्राम कच्चा पेस्ट, और बड़ी मात्रा में पैकेजिंग सामग्री शामिल है। इसके अलावा, गोंद, हीटिंग गन, फिलिंग और सीलिंग मशीन जैसी उत्पादन मशीनरी भी जब्त की गई।

🚨🔥 FAKE TOOTHPASTE FACTORY BUSTED IN DELHI! 🔥🚨

🧪 Counterfeit Sensodyne unit exposed by ER-1, Crime Branch
📦 Thousands of fake tubes, raw paste & machinery seized.
👤 Mastermind arrested.
⚠️ Unhygienic production posed serious health risks to consumers.

💪 Successful… pic.twitter.com/7yUCWtGYQq

- Crime Branch Delhi Police (@CrimeBranchDP)

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए उत्पादों की कीमत लाखों रुपये में आंकी गई है और अस्वच्छ परिस्थितियों में बनाए जाने के कारण ये लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक थे। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि यह कार्रवाई राजधानी में नकली उत्पादों के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है। इसी दिन द्वारका इलाके में भी एक्सपायर्ड खाद्य और पेय पदार्थों की री-पैकेजिंग करने वाले एक अन्य गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।

युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका; 24 घंटे में 2 अमेरिकी जेट गिराए गए, पायलट लापता

अमेरिका-ईरान युद्धविराम वार्ता ठप: पाकिस्तान में बैठक से ईरान का इनकार

TMC का प्रचार करने वाली ARO ज्योत्सना खातून निलंबित

केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मी से मारपीट

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Danka Hindi