Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पंजाब बॉर्डर पर 2 पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर

पंजाब बॉर्डर पर 2 पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर

तरनतारन में BSF की कार्रवाई

पिछले कई दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा है। पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने पहलगाम में एक बड़ा हमला किया। उन्होंने लोगों से सीधे उनका धर्म पूछकर उन्हें निशाना बनाया।

इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़े फैसले लिए। उन्होंने भारत से पाकिस्तान जाने वाला पानी भी रोक दिया। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया। जिसमें भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी ठिकानों को खत्म कर दिया। दोनों देशों के बीच हमेशा तनाव रहा है। पाकिस्तान से भारत में आतंकवादी गतिविधियां चलाई जाती हैं। जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान को झटका दिया। हालांकि, पाकिस्तान बॉर्डर पर बाड़ लगाना जारी रखे हुए है।

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बड़ी घटनाएं देखने को मिल रही हैं। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने बड़ी कार्रवाई की। पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ की कोशिश की जा रही थी। उस कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। BSF के जवानों ने पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। यह घुसपैठ भारत में हो रही थी।

घटना बीती रात करीब 12.30 बजे की बताई जा रही है। बीती रात सरहद पर पहरा दे रहे जवानों ने भारतीय सरहद में लगाई गई कंटीली तारों के पार हरकत होते हुए देखी। तकरीबन 3 संदिग्ध पाकिस्तानी रात का फायदा उठाकर भारतीय सीमा की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए दिखाई दिए। सुरक्षा के मद्देनजर मौजूदा जवानों ने थर्मल इमेजिंग और दूरबीनों से संदिग्धों की गतिविधी को ट्रैक किया। लेकिन वे भारतीय सीमा में आ चुके थे। मौजूदा जवानों ने संदिग्धों की लोकेशन कंफर्म कर उन्हें वापस लौटने की चेतावनी दी। लेकिन घुसपैठियों ने वापस लौटने की जगह छिपने का प्रयास किया। बार-बार चेतावनी के बाद बीएसएफ के जवानों को सुरक्षा को देखते हुए फायरिंग करनी पड़ी।

जवानों की तरफ से की गई कार्रवाई के दौरान दो घुसपैठियों को मार गिराने में सफलता मिली है। अनुमान यही है कि ये घुसपैठिए तस्कर थे, जो भारतीय सीमा में खेप पहुंचाने के मकसद से पहुंचे थे। इनसे क्या रिकवरी हुई है, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। जल्द ही बीएसएफ के अधिकारी इसे लेकर जल्द जानकारी साझा करेंगे।

एक्टर डीनो मोरिया को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Danka Hindi