Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के अनुभव से भाजपा संगठन होगा और अधिक सुदृढ़!

पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के अनुभव से भाजपा संगठन होगा और अधिक सुदृढ़!

पंकज चौधरी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "आज लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ भाजपा-उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्षों की बैठक में सहभागिता की।

पंकज चौधरी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "आज लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ भाजपा-उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्षों की बैठक में सहभागिता की।

वर्षों के उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली से मिली सीख मेरे लिए निश्चित रूप से संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के प्रयासों में सहायक सिद्ध होगी।"

वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "आज लखनऊ में प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से चाय पर मुलाकात हुई।"

इससे पहले शनिवार को नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। उन्होंने एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा था, "लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात हुई।"

शनिवार को नितिन नवीन ने लखनऊ में भाजपा सांसदों और विधायकों की एक उच्चस्तरीय बैठक को भी संबोधित किया। बैठक में पार्टी के जमीनी संगठन को और मजबूत बनाने, संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने और 2027 विधानसभा चुनाव के लिए ठोस रणनीति तैयार करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष की मौजूदगी में आयोजित की गई। इसमें संगठनात्मक तैयारियों, वैचारिक मजबूती और राज्य में निर्णायक जनादेश हासिल करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, सांसद, और विधायक भी शामिल हुए।

नसीरुद्दीन शाह ने ओम पुरी को एफटीआईआई जाने के लिए प्रेरित!

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Danka Hindi