Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सैनिक स्कूल में शिक्षक बनने का मौका: शिक्षक भर्ती, 3-4 जून को वॉक-इन इंटरव्यू!

सैनिक स्कूल में शिक्षक बनने का मौका: शिक्षक भर्ती, 3-4 जून को वॉक-इन इंटरव्यू!

सैनिक स्कूल की ओर से जारी 5 रिक्तियों में पीजीटी (अंग्रेजी), पीजीटी (गणित), टीजीटी (विज्ञान), टीजीटी (गणित) और टीजीटी (अंग्रेजी) के 1-1 पद शामिल हैं।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 35 से 40 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू के तारीख के हिसाब से की जाएगी।

वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू, कक्षा में प्रदर्शन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 58,819 से 62,356 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

वॉक-इन इंटरव्यू पीजीटी पद के लिए 3 जून को और टीजीटी पोस्ट के लिए 4 जून को सुबह 8 बजे से सैनिक स्कूल, कालीकिरी पते पर आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें निर्धारित समय तक केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि उसके बाद उम्मीदवारों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सैनिक स्कूल, कालीकिरी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'सैनिक स्कूल, कालीकिरी' पते पर फटाफट डाक कर दें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Danka Hindi