Dailyhunt
सुबह नाश्ते में चाय-बिस्किट या नमकीन? जानिए सेहत से कैसे खिलवाड़!

सुबह नाश्ते में चाय-बिस्किट या नमकीन? जानिए सेहत से कैसे खिलवाड़!

नाश्ता सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं बल्कि शरीर को पोषण देने का तरीका है। अगर सुबह के नाश्ते से ही पौषक तत्वों की कमी होगी तो पूरा दिन सुस्ती और भारीपन के साथ बीतेगा।

नाश्ता सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं बल्कि शरीर को पोषण देने का तरीका है।

अगर सुबह के नाश्ते से ही पौषक तत्वों की कमी होगी तो पूरा दिन सुस्ती और भारीपन के साथ बीतेगा।

आज के समय में लोग समय की कमी के कारण सुबह की शुरुआत चाय, बिस्किट, मैगी, या फिर पैक्ड स्नैक्स से करते हैं। हेल्दी नाश्ते के नाम पर बाजार में कई पैक्ड प्रोडक्ट आ गए हैं, जो संपूर्ण पोषण देने का वादा करते हैं, लेकिन यह सिर्फ भ्रम है।

अब सवाल है कि नाश्ते में क्या लेना सही रहेगा। सुबह की शुरुआत के लिए दलिया, पोहा, उपमा, मूंग दाल का चीला, या फिर दाल से बनी इडली भी खा सकते हैं। ये भोजन हल्के होते हैं और आसानी से पच जाते हैं। इनमें फाइबर और प्रोटीन दोनों मिल जाते हैं।

सुबह की शुरुआत जूस के साथ भी कर सकते हैं। आंवला जूस, चुकंदर जूस, गाजर का जूस, सफेद पेठे का जूस या फिर नारियल के दूध से भी कर सकते हैं। ये सभी चीजें गर्मी में शरीर को शीतलता प्रदान करती हैं और शरीर को ऊर्जा भी मिलती है।

दो दिन गिरावट बाद सोना चमका, चांदी भी 10 हजार रुपये उछली!

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Danka Hindi