Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

डार्क सर्कल्स कम कर रहे हैं आपकी खूबसूरती, तो करें ये उपाय

News Ganj 1 week ago

नींद न आने की वजह से आंखों में थकावट के साथ डार्क सर्कल (Dark Circles) होना सबसे बड़ी समस्या है।डार्क सर्कल्स की बजह से आकी सुंदरता न सिर्फ कुछ कम लगने लगती है बल्कि इससे आपकी आंखें भी सेहतमंद नहीं रहती।

ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं डार्क सर्कल (Dark Circles) से मुक्ति पाने के नेचुरल उपाय-

हल्दी का मिक्सचर करेगा डार्क सर्कल (Dark Circles)

इसके लिए 2 चम्मच हल्दी पाउडर में 1 चम्मच दही और नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर पेस्ट बनाकर आंखों के आसपास मौजूद डार्क सर्कल्स (Dark Circles) पर अच्छी तरह से लगा लें। करीब 15-20 मिनट के लिए इस पेस्ट को लगा रहने दें और फिर नॉर्मल पानी से वॉश कर लें। बेहतर नतीजों के लिए हल्दी के इस पेस्ट को हर दिन सोने से पहले लगाएं और फिर देखें डार्क सर्कल्स कैसे गायब हो जाएंगे।

ये नुस्खे भी आएंगे काम

  • ऑरेंज जूस में ग्लिसरीन मिलाएं और डार्क सर्कल पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। हफ्ते में 3 बार ये नुस्खा अपनाएं।
  • टमाटर के जूस को आंखों के आसपास लगाएं और 20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर पानी से धो लें।
  • खीरे के जूस को हर दिन डार्क सर्कल्स पर लगाएं और 15 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। डार्क सर्कल्स कम हो जाएंगे।
  • विटामिन ई से भरपूर बादाम का तेल भी डार्क सर्कल्स दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Ganj