Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
70 का दूल्हा 30 की दुल्हन दोनों ने की लव मैरिज, मंदिर में लिए 7 फेरे बाराती बन झूमे मोहल्ले वाले....

70 का दूल्हा 30 की दुल्हन दोनों ने की लव मैरिज, मंदिर में लिए 7 फेरे बाराती बन झूमे मोहल्ले वाले....

त्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा क्षेत्र से एक अजब-गजब प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. चिंगराजपारा अटल आवास में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग दादू राम गंधर्व ने 30 वर्षीय युवती से विवाह कर समाज की परंपरागत सीमाओं को तोड़ दिया है.

दोनों ने विधि-विधान के साथ मोहल्ले के शिव मंदिर में सात फेरे लिए और अपने प्यार को नई पहचान दी.

जानकारी के अनुसार, दादू राम मजदूरी का काम करते हैं. उसी मोहल्ले में रहने वाली एक युवती से उनका परिचय हुआ और धीरे-धीरे यह जान-पहचान प्यार में बदल गई. उम्र के अंतर के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला किया. हालांकि लड़की के परिजनों ने इसका विरोध किया लेकिन दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया. आज दोनों ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी की रस्में निभाईं, वरमाला, सिंदूर और फेरे की हर रस्म पूरी आस्था और उल्लास के साथ संपन्न हुई. मोहल्ले के लोगों ने भी बाजे-गाजे के साथ इस अनोखी शादी में हिस्सा लिया और नवदंपत्ति को शुभकामनाएं दीं.

अक्सर कहा जाता है प्यार उम्र, जाति-पात और रंग रूप नहीं देखता है, वो जिससे होना होता है, हो ही जाता है. इस अनोखी शादी को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि भले ही उम्र का फर्क अधिक है, लेकिन दोनों के बीच का प्रेम और समर्पण देखकर सब हैरान भी हैं और खुश भी हैं. इस अनोखी जोड़ी ने यह साबित कर दिया कि सच्चे प्यार के आगे उम्र सिर्फ एक संख्या है.

वहीं कुछ लोगों ने कहा कि बुजुुर्ग को अपनी उम्र देखना चाहिए था. लेकिन कुछ लोग इसे प्यार के प्रति समर्पण की नजर से देख रहे हैं. 70 वर्षीय बुजुर्ग और 30 वर्षीय युवती ने एक मंदिर में शादी की. इस दौरान आसपास के लोग भी वहां मौजूद रहे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Himachali Hindi