इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के खत्म होने के तुरंत बाद भारतीय क्रिकेट टीम का इंटरनेशनल सीजन फिर से शुरू होगा. इसी महीने के पहले हफ्ते में टीम इंडिया अपने पहले मुकाबले में खेलने उतरेगी.
6 जून से न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस टेस्ट टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.
इस एकमात्र टेस्ट के बाद भारतीय टीम अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से करेगी. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा वापसी करेंगे. दोनों ने टेस्ट और टी20 से संन्यास ले लिया है. इसके अलावा तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए टीम 9 से 21 जून तक श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के साथ ट्राई-सीरीज खेलेगी. इंडिया ए टीम में आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप विजेता वैभव सूर्यवंशी, उपकप्तान रुतुराज गायकवाड़ के अलावा ओपनर प्रभसिमरन सिंह और प्रियंश आर्य शामिल हैं.

जून में भारत दो टी20 मैचों के लिए आयरलैंड भी जाएगा. इसके बाद 1 से 19 जुलाई के बीच इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगा. 2026 में भारत जिम्बाब्वे का दौरा भी करेगा, जहां तीन टी20 मैच खेले जाएंगे. इसके बाद भारत वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगा, जिसमें तीन वनडे और पांच टी20 मैच होंगे. साल के अंत में भारत श्रीलंका के खिलाफ घर में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगा.
केवल टेस्ट: 6 से 10 जून - न्यू चंडीगढ़
पहला वनडे: 13 जून - धर्मशाला
दूसरा वनडे: 17 जून - लखनऊ
तीसरा वनडे: 20 जून - चेन्नई
पहला मैच: 9 जून - श्रीलंका ए बनाम इंडिया ए - डांबुला
दूसरा मैच: 11 जून - अफगानिस्तान ए बनाम इंडिया ए - डांबुला
चौथा मैच: 15 जून - श्रीलंका ए बनाम इंडिया ए - डांबुला
पांचवां मैच: 17 जून - अफगानिस्तान ए बनाम इंडिया ए - डांबुला
फाइनल: 21 जून - डांबुला

पहला टी20: 26 जून - बेलफास्ट
दूसरा टी20: 28 जून - बेलफास्ट
पहला टी20: 1 जुलाई - चेस्टर-ले-स्ट्रीट
दूसरा टी20: 4 जुलाई - मैनचेस्टर
तीसरा टी20: 7 जुलाई - नॉटिंघम
चौथा टी20: 9 जुलाई - ब्रिस्टल
पांचवां टी20: 11 जुलाई - साउथैम्प्टन
पहला वनडे: 14 जुलाई - बर्मिंघम
दूसरा वनडे: 16 जुलाई - कार्डिफ
तीसरा वनडे: 19 जुलाई - लॉर्ड्स

