Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ब्रेन स्ट्रोक से पहले शरीर में दिखाई' देते हैं ये 5 संकेत, Brain Surgeon ने बताया लक्षण दिखते ही तुरंत कैसे करें बचाव..

ब्रेन स्ट्रोक से पहले शरीर में दिखाई' देते हैं ये 5 संकेत, Brain Surgeon ने बताया लक्षण दिखते ही तुरंत कैसे करें बचाव..

ब्रेन स्ट्रोक एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है, जो कुछ ही मिनटों में इंसान को अपाहिज बना सकती है। इसके अलावा ब्रेन स्ट्रोक के चलते इंसान की जान भी जा सकती है। हालांकि, शरीर अक्सर स्ट्रोक से पहले कुछ साफ संकेत देता है, जिन्हें समय रहते पहचान लिया जाए, तो ब्रेन स्ट्रोक की गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है।

ब्रेन सर्जन और न्यूरोलॉजिस्ट्स के मुताबिक, अगर ब्रेन स्ट्रोक की स्थिति में मरीज पहले 3 से 4 घंटे में इलाज पा ले, तो जान बचाना संभव है। अमेरिका के न्यूरोसर्जन डॉ. ब्रायन होफ्लिंगर ने ब्रेन स्ट्रोक से पहले शरीर दिखाई देने वाले कुछ लक्षण बताए हैं। इसके साथ ही उन्हें कैसे पहचाना जाए और कैसे तुरंत बचाव करना चाहिए।

डॉ. ब्रायन होफ्लिंगर के अनुसार, ब्रेन स्ट्रोक होने से पहले कुछ कॉमन संकेत दिखाई देते हैं, जिन्हें पहचाना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने बताया कि चेहरे, हाथ या पैर में अचानक सुन्नपन या कमजोरी या अचानक भ्रम या बोलने या भाषण को समझने में परेशानी कुछ ऐसे लक्षण हैं, जिन पर ध्यान देना चाहिए।

डॉ. होफ्लिंगर ने बताया कि स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क को रक्त की आपूर्ति बाधित या कम हो जाती है, जिससे मस्तिष्क को ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते। इससे मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान हो सकता है और मस्तिष्क की कार्यक्षमता कम हो सकती है। सरल शब्दों में कहें तो स्ट्रोक तब होता है, जब दिमाग का कोई खास हिस्सा ब्लड फ्लो की कमी के कारण घायल हो जाता है या मर जाता है। स्ट्रोक के सबसे आम लक्षण या संकेत चेहरे के एक तरफ अचानक लटकना या चेहरे का सुन्न होना, हाथ या पैर में अचानक कमजोरी या सुन्न होना, बोलने में अचानक कठिनाई या बोलने में असमर्थता, देखने में अचानक परेशानी या दृष्टि का नुकसान होना है।

  • चेहरे, हाथ, या पैर में अचानक कमजोरी, झुनझुनी, सुन्नता या लकवा होना
  • सिरदर्द में तेज दर्द
  • बोलने में दिक्कत होना
  • कम दिखना, धुंधलापन, या नजर चले जाना
  • चक्कर आना
  • ऊर्जा की कमी और नींद आना

डॉ. होफ्लिंगर ने कहा कि आप जितनी जल्दी कार्रवाई करेंगे, नुकसान कम करने और परिणामों में सुधार की संभावना उतनी ही बेहतर होगी। यह देखने का इंतजार न करें कि लक्षण दूर हो गए हैं या नहीं, तुरंत आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें।

ब्रेन स्ट्रोक से बचने के लिए लो फैट, कम नमक के साथ हाई फाइबर युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। ब्रेन स्ट्रोक से बचने के लिए नाशपाती, सेब, केला, गाजर, चुकंदर, पालक, टमाटर, दालें, राजमा और छोले आदि का सेवन किया जा सकता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Himachali Hindi