Dailyhunt
CSK से मिली हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा? कहा- मुझे नहीं पता कि..

CSK से मिली हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा? कहा- मुझे नहीं पता कि..

IPL 2026 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से मिली करारी हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान कई सवालों के जबाव देते वक्त मायूस नजर आए। उन्होंने इस मैच में हार के कारणों पर चर्चा करते हुए कहा कि हम उस टोटल को अचीव नहीं कर पाए, जिसे डिफेंड किया जा सकता था।

हार्दिक के अनुसार इस पिच पर 180 से 190 रनों का लक्ष्य पर्याप्त होता, लेकिन मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज इतना बड़ा टोटल बनाने में सफल नहीं रहे और चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घर पर सिर्फ 160 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे सीएसके के बल्लेबाजों ने 18.1 ओवर में ही यानी 11 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि यह कोई पूरे सीजन या एक रात की बात नहीं है। आज के मैच में उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेला और हमें हर मोर्चे पर परास्त किया। उन्होंने हर मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन किया चाहे वह गेंदबाजी हो, बल्लेबाजी हो या फिर फील्डिंग क्यों ना हो। कप्तान हार्दिक ने सीधे शब्दों में कहा- "उन्होंने बेहतर खेला, बेहतर गेंदबाज़ी की, बेहतर फ़ील्डिंग की और बेहतर बल्लेबाज़ी की।"

जब हार्दिक पांड्या से पूछा गया कि क्या इस पिच पर 180 या उससे अधिक का स्कोर ठीक था तब उन्होंने इसके जबाव में कहा, हां, मुझे लगता है कि एक समय हम 180-190 के आसपास स्कोर बनाने की सोच रहे थे। यह एक अच्छा स्कोर होना चाहिए था, लेकिन हां, हम 10 ओवर के बाद लय नहीं बना पाए और न ही मैच को सही अंजाम तक पहुंचा पाए।" हार्दिक से पूछा गया कि 180 रन न बना पाने का कारण क्या था तब उन्होंने कहा "इस पिच पर सीधे जाकर शॉट खेलना आसान नहीं था, यहां तक कि उनके बल्लेबाज़ भी सेट होने के बाद गेंदबाज़ों पर हावी नहीं हो पाए। यह ज़्यादातर सोच-समझकर क्रिकेट खेलने और यह सुनिश्चित करने के बारे में था कि हमारे पास सही विकेट हों। साथ ही बल्लेबाज़ गेंद को ठीक से खेल नहीं पाए, उन्होंने बेहतर गेंदबाज़ी की।

हार्दिक पांड्या ने आगे कहा "कुल मिलाकर एक गेंदबाज़ी इकाई के रूप में वे बेहतर थे और एक बल्लेबाज़ी इकाई के रूप में हम नहीं थे। क्या आपको गेंदबाज़ी में ज़्यादा आक्रामक होना चाहिए था? इसके जबाव में हार्दिक ने कहा "मुझे नहीं पता कि हम किस तरह आक्रामक हो सकते थे। हमें लगता है कि उन्हें आउट करने के लिए हमें कुछ आक्रामक गेंदें फेंकनी पड़तीं। हमारे पास जो गेंदबाजी का विकल्प था, हमने उसी के साथ खेला और उन्होंने समझदारी से क्रिकेट खेला। वे बेहतर थे।"

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Himachali Hindi