Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा, फिर 2 वॉचमैन पर चाकू से वार, मीरा रोड का जैब जुबैर अंसारी अरेस्ट, मिला पहलगाम कनेक्शन.

धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा, फिर 2 वॉचमैन पर चाकू से वार, मीरा रोड का जैब जुबैर अंसारी अरेस्ट, मिला पहलगाम कनेक्शन.

पुलिस ने मुंबई के पास मीरा रोड पर 31 साल के एक व्यक्ति को दो सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने गार्ड से उनके धर्म के बारे में पूछा था और यह भी पूछा था कि क्या वे 'कलमा' (इस्लामी आस्था की घोषणा) पढ़ सकते हैं, जिस पर गार्ड ने मना कर दिया था।

आरोपी की पहचान जैब जुबैर अंसारी के रूप में हुई है। वह ISIS के प्रोपेगैंडा वीडियो देखता था और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस हमले का कोई वैचारिक या चरमपंथी संबंध है। सूत्रों की मानें तो आरोपी के तार पहलगाम हमले से भी जुड़ रहे हैं।

पुलिस के अनुसार मीरा रोड के नया नगर इलाके में सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक सनसनीखेज घटना हुई। आरोपी जैब जुबैर अंसारी (31) ने एक निर्माणाधीन इमारत में तैनात दो सिक्यॉरिटी गार्ड्स पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में घायल वॉचमैन सुब्रतो सेन और राजकुमार मिश्रा जख्मी हुए हैं। राजकुमार मिश्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि सुब्रतो सेन खतरे से बाहर है।

घटना की सूचना मिलते ही नया नगर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी जैब अंसारी हाई क्वॉलीफाइड है। साल 2000 में वह अमेरिका चला गया था और 2019 में भारत लौटा। सोमवार तड़के वह एक निर्माणाधीन इमारत के पास पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात सिक्यॉरिटी गार्ड सुब्रतो सेन और राजकुमार मिश्रा से हुई। बातचीत के दौरान उसने चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि हमले से बचने के लिए राजकुमार और सुब्रतो पास बने सिक्यॉरिटी केबिन के अंदर भागे और दरवाजा बंद कर लिया। जिससे उनकी जान बच गई। गार्ड्स पर हमला करने के बाद अंसारी मौके से फरार हो गया। सेन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायल लोगों को इलाज के लिए तुरंत वोकहार्ट अस्पताल ले जाया गया।महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि चाकूबाजी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। इलाके के CCTV फुटेज की मदद से जांचकर्ताओं ने अंसारी की पहचान की और मीरा रोड ईस्ट के नया नगर इलाके में उसके किराए के घर तक उसका पता लगाया। घटना के डेढ़ घंटे के भीतर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सेन की शिकायत के आधार पर नया नगर पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अंसारी की ऑनलाइन गतिविधियों में कथित तौर पर ISIS से जुड़े प्रोपेगैंडा वीडियो बार-बार देखना शामिल था। सूत्रों के मुताबिक, अंसारी ने 2019 तक अमेरिका में पढ़ाई की थी, जिसके बाद वह भारत लौट आया और मीरा रोड पर किराए के मकान में अकेला रहने लगा। जांचकर्ताओं को यह भी पता चला कि उसके मकान मालिक ने कथित तौर पर उसे 5 मई तक किराए का फ्लैट खाली करने के लिए कहा था। तीन-चार महीने पहले तक, अंसारी एक कोचिंग सेंटर में टीचर के तौर पर काम करता था, जहां वह केमिस्ट्री और मैथ पढ़ाता था।अब इस मामले को आगे की जांच के लिए महाराष्ट्र पुलिस की एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह पता लगाने के लिए कि क्या इस हमले के पीछे कोई बड़ी वैचारिक या चरमपंथी साज़िश है, नया नगर पुलिस और ATS मिलकर जांच कर रहे हैं। एक आधिकारिक बयान में, पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे इस घटना के बारे में कोई भी अफवाह या बिना पुष्टि वाली बातें न फैलाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले से जुड़ी गलत जानकारी फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र एटीएस ने जांच में एट्री की है और आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस को उसके मोबाइल/डिवाइस में पहलगाम से संबधित कुछ विडियो देखने के संकेत मिले है, जिनकी पुष्टि और सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस और एटीएस की टीमें सभी पहलुओं मानसिक स्थिति, पृष्ठभूमि और संभावित कनेक्शन की गहन जांच कर रही हैं।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Himachali Hindi