Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हार्टब्लॉकेज का सबसे अच्छा इलाज क्या है? जानिए Heart Blockage खोलने के लिए क्या खाना चाहिए

हार्टब्लॉकेज का सबसे अच्छा इलाज क्या है? जानिए Heart Blockage खोलने के लिए क्या खाना चाहिए

मॉडर्न लाइफस्टाइल के कारण हार्ट की ब्लॉकेज बढ़ रही है. दिल की नसों में होने वाली यह ब्लॉकेज ही आगे चलकर हार्ट अटैक की वजह बनती है. ऐसे में खानपान में उन चीजों को शामिल किया जा सकता है जिससे हार्ट की ब्लॉकेज कम होने में मदद मिले.

हालांकि, हार्ट ब्लॉकेज (Heart Blockage) होने के बाद उसे सिर्फ खानपान से पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता है, लेकिन ऐसे कुछ फूड्स हैं जिससे हार्ट की ब्लॉकेज कम होती है और बढ़ती नहीं है. यहां जानिए हेल्दी शरीर के लिए और हार्ट की ब्लॉकेज बढ़ने से रोकने के लिए क्या खाया जा सकता है.

  • फाइबर से भरपूर चीजें खाएं, अनाज को खानपान में शामिल करें. आप गेंहू के अलावा मिलेट्स और दालों को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. कॉम्प्लेक्स चीजें खाएं और कलरफुल डाइट लें सिर्फ दाल चावल ही ना खाएं. कोशिश करें कि आप मोटा पिसा हुआ गेंहू खाएं.
  • खजूर और सूखे अंजीर को खाया जा सकता है. ये सेहत के लिए हेल्दी होते हैं.
  • कोशिश करें कि आप मीट खा रहे हैं तो लाल मीट ना खाएं. छोटी मछलियां आपके लिए हेल्दी हैं और बड़ी मछलियां खाने से परहेज करें. हफ्ते में 1-2 बार आप चिकन खा सकते हैं. लेकिन, फ्राइड चिकन ना खाएं. आप तंदूरी चिकन खा सकते हैं लेकिन तला हुआ फ्राइड चिकन नहीं.
  • आप अंडे खा सकते हैं लेकिन बहुत ज्यादा अंडे ना खाएं. अंडे मोडरेशन में खाएं. हफ्ते में 4-5 अंडे खाए जा सकते हैं. अगर आपका वजन ज्यादा है तो अंडे का पीला भाग हफ्ते में 4 से 5 बार से ज्यादा ना खाएं.

हार्ट की ब्लॉकेज में क्या ना खाएं

  • ताजा फल और सब्जियां खाएं और इस बात का ध्यान रखें कि उसमें नमक ना के बराबर हो. बस इतना हो कि आपको थायराइड की दिक्कत ना हो इसीलिए आयोडाइज्ड सॉल्ट जरूरी है.
  • ज्यादातर लोगों को पता है कि धूम्रपान करने से दिल की दिक्कत (Heart Problems) होती है या डायबिटीज में दिल की दिक्कतें होती हैं लेकिन उन्हें लगता है कि चीनी खाना सेहत के लिए बुरा नहीं है जबकि ऐसा नहीं है. जो कैलोरी हम शुगर के जरिए लेते हैं हमारा लिवर उससे कॉलेस्ट्रोल बनाता है. कॉलेस्ट्रोल एक तरह की चर्बी ही है. यही चर्बी धमनियों में जमने लगती है. इसीलिए शुगर का सेवन भी कम करना चाहिए.
  • तेल और तला-भुना खाना कम करना भी जरूरी होता है. ऑयली फूड्स भी कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाने का करता है जिससे यह धमनियों में जमने लगता है.
  • मैदा खाने से परहेज करें. मैदा भी हार्ट की ब्लॉकेज को बढ़ाने का काम करता है.

हार्ट ब्लॉकेज के क्या लक्षण होते हैं

सीने में अक्सर ही दर्द महसूस होने लगता है. ऐसा महसूस होता है जैसे छाती में कुछ जकड़ रहा है. सांस फूलने लगती है और थोड़ा बहुत एक्सरसाइज करने या सीढ़ियां चढ़ने से ही व्यक्ति हांफने लगता है. शरीर में कमजोरी रहने लगती है और थकान रहती है. अक्सर ही चक्कर आता है और बेहोशी छाने लगती है. दिल की दिक्कतें भी हो सकती हैं.

अस्वीकरण - इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज himachali किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Himachali Hindi