Dailyhunt
जानिए, कितने प्रकार के होते हैं यज्ञ और घर में जो किया जाता है वह कौन सा यज्ञ है'

जानिए, कितने प्रकार के होते हैं यज्ञ और घर में जो किया जाता है वह कौन सा यज्ञ है'

हिन्दू धर्म में यज्ञ का बड़ा महत्व है, हमारे प्राचीन वेदो और पुराणों में भी इसके बारे में बताया गया है | प्राचीन समय में किसी भी शुभ कार्य के प्रारम्भ से पहले यज्ञ किया जाता था, ताकि कार्य में किसी प्रकार का विघ्न ना आये | शास्त्रों में यज्ञ के 5 प्रकारो के बारे में बताया गया है | आज हम आपको उन्ही 5 यज्ञो के बारे में बताने जा रहे है, तो आइये जानते है | आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |

प्राणी जगत में मनुष्य को सबसे उत्तम माना गया है | मनुष्य से ऊपर पितर है, अर्थात माता पिता और गुरुजन | पितरो से ऊपर है देव, और देवो से बढ़कर है, ईश्वर और ऋषिगण | यहाँ ईश्वर को ब्रह्म बताया गया है | ब्रह्मयज्ञ नित्य सन्ध्यावन्दन, स्वाध्याय और वेदपाठ करने से संपन्न होता है | इससे ऋषि ऋण चुकता है |

सत्संग और अग्निहोत्र कर्म से देवयज्ञ संपन्न होता है | इसके लिए वेदी में अग्नि जलाकर होम किया जाता है, ये अग्निहोत्र यज्ञ भी कहलाता है | इसे करने के भी नियम है, जिनके अनुसार अग्निहोत्र यज्ञ संधिकाल में गायत्री छंद के साथ किया जाता है | इस हवन में 7 वृक्षों की लकड़ियां काम में ली जाती है | बता दे घर में किये जाने वाला यज्ञ देवयज्ञ हो होता है | ये हवन रोगो को मिटाता है, और सकारात्मकता को बढ़ाता है |



सत्य और श्रद्धा से किए गए कर्म श्राद्ध कहलाता है और जिस कर्म से माता, पिता और आचार्य तृप्त हों वह तर्पण कहलाता है |

वेदो के अनुसार यह श्राद्ध-तर्पण हमारे पूर्वजों, माता-पिता और आचार्य के प्रति सम्मान का भाव है | यह यज्ञ सम्पन्न होता है सन्तानोत्पत्ति से और इसी से 'पितृ ऋण' भी चुकता होता है |



यह यज्ञ भूतयज्ञ भी कहलाता है | प्रकृति के सभी प्राणियों और वृक्षों के प्रति करुणा दिखाना और उन्हें अन्न जल देना, भूतयज्ञ है | रसोई में बनने वाली हर चीज के थोड़े से अंश को उसी अग्नि में होम करे, जिसमे उसे बनाया गया है | और उसके कुछ अंश को गाय, कुत्ते और कौवे को दे | ये भूतयज्ञ कहलाता है |



अतिथि से अर्थ घर में आने वाले मेहमानो की सेवा करना है | अपंग, महिला, विद्यार्थी, सन्यासी, चिकित्सक और धर्म का कार्य करने वाले लोगो की सेवा करना ही अतिथि यज्ञ है | इसके अलावा ये एक सामाजिक कर्तव्य भी है |

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Himachali Hindi