आज हम आपको बताएंगे कि चाणक्य नीति के अनुसार, किन चीजों पर व्यक्ति को गुस्सा नहीं करना चाहिए।
कई बात जीवन में ऐसे हालात पैदा हो जाते हैं, जिसपर हमारा कोई काबू नहीं होता। चाणक्य नीति में बताया गया है कि इस स्थिति में व्यक्ति को अपने गुस्से को शांत रखते हुए धैर्य से काम लेना चाहिए। क्योंकि ऐसी स्थिति में अगर हम गुस्सा करते हैं, तो इससे हालात बेहतर नहीं होंगे, बल्कि और बिगड़ जाएंगे।
साथ ही चाणक्य नीति में यह भी बताया गया है कि गुस्से में लिए गए फैसले हमेशा नुकसान ही करते हैं। इसलिए आपको ऐसी परिस्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए।
कई माता-पिता छोटी-मोटी बातों पर ही अपने को डाटते हैं या गुस्सा कर देते हैं। इस विषय पर आचार्य चाणक्य का कहना है कि बच्चे अपनी गलतियों से सीखते हैं और नए-नए अनुभव हासिल करते हैं।
ऐसे में अगर हम उन पर गुस्सा करेंगे, तो वह प्रयास करना छोड़ देंगे और कई नए अनुभवों से वंचित रह जाएंगे। ऐसे में माता-पिता को बच्चों को छोटी-छोटी गलतियों पर नहीं डाटना चाहिए।
चाणक्य नीति में बताया गया है कि हमें कभी भी घर के की बातों पर गुस्सा नहीं करना चाहिए। हो सकता है कि जनरेशन गैप (generation gap) होने के कारण आपको उनके विचार समझ न आएं। लेकिन दुनिया को देखने का उनका अनुभव हमेशा हमसे ज्यादा होता है।
इसलिए चाणक्य कहते हैं कि घर के बड़े लोगों की सलाह या बातों पर गुस्सा नहीं करना चाहिए, बल्कि इन्हें धैर्य के साथ सुनना चाहिए और उनके अनुभवों का सम्मान करें।

