Dailyhunt
खजूर गर्म होते हैं या ठंडे? 92% लोगों से यहां हो जाती है चूक, आयुर्वेदाचार्य ने बताया सेवन का सही तरीका''

खजूर गर्म होते हैं या ठंडे? 92% लोगों से यहां हो जाती है चूक, आयुर्वेदाचार्य ने बताया सेवन का सही तरीका''

Khajur Thande Hote Hai Ya Garam: खजूर खाने का शौक तो बहुत लोगों को होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इनकी तासीर गर्म होती है या ठंडी? अक्सर लोग मान लेते हैं कि खजूर गर्म होते हैं क्योंकि कई बार इन्हें खाने के बाद कब्ज हो जाती है।
लेकिन यही सबसे बड़ी गलती है। इंस्टाग्राम हेल्थ एक्सपर्ट और आयुर्वेदाचार्य डॉ. वरलक्ष्मी यानमंद्रा (BAMS Ayurveda)बताती हैं कि ज्यादातर लोग खजूर खाते हैं, लेकिन इसकी असली तासीर के बारे में नहीं जानते हैं। यह शरीर के लिए काफी पौष्टिक होते हैं। बस इनके सेवन का सही तरीका और मात्रा पता होनी चाहिए। अगर आप भी रोज खजूर खाते हैं, तो इन खास बातों को जरूर जान लें।

खजूर की तासीर ठंडी होती है या गर्म - Dates Are Hot Or Cold In Nature In Hindi

डॉ. वरलक्ष्मी यानमंद्रा के मुताबिक, खजूर की तासीर ठंडी होती है। आयुर्वेद में इसे 'ओजस' यानी शरीर की ताकत और इम्युनिटी बढ़ाने वाला फल माना गया है। यह स्वाद में मीठा और हल्का कसैला होता है, अगर आप ज्यादा मात्रा में खाएं तो इसे पचाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

खजूर खाने से क्यों होती है कब्ज - Why Dates Cause Constipation In Hindi

अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि खजूर खाने से कब्ज हो जाती है, तो उन्हें लगता है कि ये गर्म होंगे। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। खजूर भारी और ठंडी प्रकृति के होते हैं और इन्हें पचाने के लिए अच्छी अग्नि (पाचनशक्ति) चाहिए होती है। इसलिए अधिक मात्रा में या बिना भिगोए खाने से पेट में दिक्कत हो सकती है।

कैसे करें खजूर का सही सेवन - How To Eat Dates In Hindi

खजूर को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो देना चाहिए। इससे उसकी भारी प्रकृति थोड़ी कम हो जाती है और पाचन आसान होता है। डॉ. वरलक्ष्मी बताती हैं कि अगर आप इसके ऊपर एक चुटकी सूखी अदरक (सौंठ) डालें, तो उसका पाचन और भी आसान हो जाता है क्योंकि अदरक गर्म तासीर की होती है।

किन लोगों को फायदेमंद और कौन करे परहेज- Who Should Avoid Eating Dates In Hindi

खजूर वात और पित्त प्रकृति वालों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह शरीर को पोषण देता है, वजन बढ़ाने में मदद करता है और आयरन लेवल सुधारता है। लेकिन कफ प्रकृति वालों को इसे कम मात्रा में या डॉक्टर की सलाह से खाना चाहिए, वरना यह कफ बढ़ा सकता है।

गर्मियों में खजूर की खास ड्रिंक - Dates Drink For Summer In Hindi

एक खास आयुर्वेदिक ड्रिंक है 'खर्जुरादि मन्थ', जिसमें खजूर, किशमिश और अंजीर मिलाकर गर्मियों में ठंडक देने वाला ड्रिंक बनाया जाता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और अंदर से ठंडक देता है। डॉ. वरलक्ष्मी इसे गर्मियों में लेने की सलाह देती हैं।

रोजाना कितने खजूर खाएं - How Many Dates In A Day In Hindi

अगर आपकी तासीर वात या पित्त वाली है, तो आप रोजाना 1 से 3 खजूर नाश्ते या स्नैक की तरह खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, इन्हें भिगोकर या सौंठ के साथ खाना बेहतर रहेगा। कफ वालों को थोड़ा बचकर रहना चाहिए।

तो अगली बार जब आप खजूर खाएं, तो ये सोचकर न खाएं कि ये गर्म होते हैं। आयुर्वेद कहता है कि ये ठंडी तासीर वाले, ओजस बढ़ाने वाले और पौष्टिक फल हैं, बस सही मात्रा और सेवन का सही तरीका अपनाना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Himachali Hindi