Dailyhunt
खजूर शरीर के किस अंग के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है,, "जानिए रोज कितनी मात्रा में खाने से मिलेगा'

खजूर शरीर के किस अंग के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है,, "जानिए रोज कितनी मात्रा में खाने से मिलेगा'

ड्राई फ्रूट्स में खजूर को एक ताकतवर मेवा माना गया है। रोजाना खजूर खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। खजूर में फाइबर और विटामिन-मिनरल अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। खासतौर से शरीर के कुछ अंगों को लिए खजूर कमाल का काम करता है।

खजूर को कैल्शिय और आयरन का अच्छा सोर्स माना गया है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती है और शरीर में खून की कमी दूर होती है। बच्चों को खजूर जरूर खिलाना चाहिए।

कैल्शियम से भरपूर होने की वजह से खजूर को हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। फाइबर रिच फूड खजूर पाचन को दुरुस्त करने के लिए अच्छा माना जाता है। रोजाना खजूर खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। हार्ट, हड्डी, दिमाग और पेट के लिए खजूर फायदेमंद है। लगातार महीनेभर तक खजूर खाने से शरीर को ताकत मिलती है। खजूर खाने से एनीमिया की समस्या भी दूर होती है।

खजूर में कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम होता है। खजूर मैग्नीशियम और कई एंटीऑक्सीडेंट्स भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। खजूर में विटामिन बी6, विटामिन सी और विटामिन डी भी पाया जाता है। फाइबर और से भरपूर खजूर ऑवरऑल हेस्थ के लिए अच्छा माना जाता है। खजूर खाने से कॉपर, सेलेनियम और मैग्नीशियम मिलता है

आपको सुबह खाली पेट 2-3 खजूर खाने चाहिए। खजूर को ऐसे ही चबाकर खा सकते हैं। कुछ लोग खजूर को पानी में भिगोकर खाते हैं तो वहीं कुछ लोग खजूर को दूध में डालकर खाना पसंद करते हैं। बच्चों को रोज 1-2 डेट्स जरूर खिलाने चाहिए। उम्र बढ़ने पर डाइट में खजूर जरूर शामिल कर लें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। nh किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Himachali Hindi