ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में खुद को गर्म रखने के लिए लोग स्वेटर, शॉल से लगाकर दस्ताने और मोजे पहनते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनके हाथ पैर जरूरत से ज्यादा ठंडे रहते हैं।
ऐसा सबके साथ तो नहीं होता लेकिन जिन लोगों के साथ यह समस्या है, उन्हें कुछ खास उपाय अपनाने की जरूरत है। जानिए सर्दियों किन लोगों को ठंड में अधिक ठंडे हाथ पैरों से परेशान होना पड़ता है और कैसे इससे बचा जा सकता है।
ठंडी हाथ पैरों की समस्या उन लोगों को ज्यादा होती है, जिनका ब्लड सर्कुलेशन खराब होता है या फिर जिन्हें एनीमिया या फिर हाइपोथायरायडिज्म जैसी समस्या होती है। शरीर गर्मी बचाने के लिए त्वचा की ब्लड वैसल्स को सिकोड़ता है। जिससे हाथ और पैरों का ब्लड सर्कुलेशन है, वह कम हो जाता है। जिससे कि वह ठंडे हो जाते हैं। अगर आपको इस समस्या का ज्यादा सामना करना पड़ रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
- अगर आपके हाथ पैर ठंड के कारण जम से जाए, तो तुरंत आपको गर्म पानी का इस्तेमाल करना। गर्म पानी में हाथ पैर डुबोकर रखना से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाएगा।
- अगर आपको अक्सर ठंडे हाथ पैर की समस्या रहती है, तो आप रोजाना एक्सरसाइज कर सकते हैं। हाथों को गोल घूमाकर या मुट्ठी बंद कर, खोलकर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाएं।
- आप चाहे तो गर्म तेल से हाथ पैरों की मालिश करके भी ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना सकते हैं। हाथ पैरों को ठंडक से बचाने के लिए दस्ताने जरूर पहनें। ऐसा करने से हाथ पैरों की गर्माहट बनी रहेगी
- सर्दियों में शरीर को गर्म बनाए रखने के लिए हल्दी वाला दूध, अदरक तुलसी की चाय और सूप जैसी डाइट का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपको ज्यादा समस्या है, तो आप इलेक्ट्रिक हीटिंग पैड से हाथ पैरों की सिकाई भी कर सकते हैं। समस्या अगर ज्यादा बढ़ जाए तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

