Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
क्या आपके पास भी पड़े हैं 2000 के नोट? RBI ने दिया बड़ा अपडेट, जान लें अपने मतलब की बात

क्या आपके पास भी पड़े हैं 2000 के नोट? RBI ने दिया बड़ा अपडेट, जान लें अपने मतलब की बात

8 नवंबर 2016 में नोटबंदी हुई थी. इसके तहत 500 और 1000 के नोट चलन से बाहर किए गए थे. इसकी कमी को पूरा करने के लिए 2000 के नोट छापे गए थे. जब पर्याप्त मात्रा में दूसरे डिनॉमिनेशन के नोट उपलब्ध हो गए, तो 2018-19 में 2000 के नोटों की छपाई बंद कर दी गई. मई 2023 में चलन से बाहर हुए थे 2000 के नोट भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोटों को लेकर नया अपडेट जारी किया है.

केंद्रीय बैंक के मुताबिक, मई 2023 में इन्हें चलन से वापस लेने का फैसला किए जाने के बाद अब तक करीब 98% से ज्यादा 2000 रुपये के नोट बैंकिंग सिस्टम में लौट चुके हैं. जिन लोगों के पास अभी भी ये नोट मौजूद हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत इन्हें जमा या बदलवा सकते हैं. ऐसे में अगर आपके घर या तिजोरी में अब भी 2000 रुपये के नोट रखे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि RBI ने इनके बारे में क्या ताजा जानकारी दी है.

2016 में आया था 2000 का नोट

नोटबंदी के बाद RBI ने 2000 का नोट जारी किया था. ये नोट नवंबर 2016 में मार्केट में आया था. तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद करने का ऐलान किया था. इनकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया गया था. RBI साल 2018-19 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर चुका है. RBI के मुताबिक, 2021-22 में 38 करोड़ 2000 के नोट नष्ट किए जा चुके हैं.

मार्केट में सर्कुलेशन में थे कितने 2000 के नोट?

RBI के डेटा के मुताबिक, 31 मार्च 2023 तक 2000 रुपये के 181 करोड़ नोट सर्कुलेशन में थे. इनकी वैल्यू 3.62 करोड़ रुपये है. बीते 3 सालों में 2000 रुपये के 102 करोड़ नोट बर्बाद किए गए हैं. 2016 में ये कुल करेंसी वैल्यू का 50% थे. 2000 रुपये के नोट बंद करने की खास वजह नकली नोट भी थे. रिपोर्ट के मुताबिक, नोटबंदी के अगले 2 साल में पकड़े गए नकली नोटों का 56% हिस्सा 2000 के नोटों का ही था.

नोट बदलने का प्रोसेस

बैंकों में 2000 रुपये के नोट बदलने की डेडलाइन 7 अक्टूबर 2023 को खत्म हो चुकी है. इसलिए आपके पास RBI के 10 इश्यू ऑफिस या पोस्ट ऑफिस के जरिए इन नोटों को एक्सचेंज करने का ही ऑप्शन है. आप RBI के 19 इश्यू ऑफिस में जाकर इन नोटों को बदल सकते हैं. वहां ये नोट लेकर आपके बैंक अकाउंट में इसकी वैल्यू क्रेडिट हो जाएगी. इसके अलावा आप इंडिया पोस्ट के जरिए भी अपने 2000 रुपये के नोटों को सीधे इश्यू ऑफिस भेज सकते हैं. नोट वहां पहुंचते ही उसकी वैल्यू आपको क्रेडिट कर दी जाएगी.

कहां-कहां हैं ये 19 RBI इश्यू ऑफिस?

RBI के इश्यू ऑफिस अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं. यहां ऑफिस टाइम यानी सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आप नोट एक्सचेंज करा सकते हैं. सेकेंड और फोर्थ सैटर्डे और सभी रविवार को काम नहीं होगा.

क्या नोट बदलने के लिए किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत है?

नहीं. ऐसा कोई रूल नहीं है. आप किसी डॉक्यूमेंट के बगैर भी इश्यू ऑफिस जाकर आसानी से इन नोटों को बदलवा सकते हैं. सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक, नोट बदलने के लिए किसी तरह के कोई डॉक्यूमेंट नहीं देने होंगे. एक बार में 20,000 की सीमा तक 2000 के नोट बदलकर यानी दूसरे डिनॉमिनेशन में एक्सचेंज करवा सकते हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Himachali Hindi