Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
क्या वाकई गुड़हल का पानी पीने से वजन कम होता है? रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

क्या वाकई गुड़हल का पानी पीने से वजन कम होता है? रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

जन कम करने के लिए लोग कई तरह के घरेलू उपाय अपनाते हैं, इन दिनों गुड़हल की चाय (Hibiscus Tea) सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि यह वजन घटाने में मदद करती है, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई क्या है, आइए जानते हैं.

गुड़हल की चाय-

बढ़ता वजन हर किसी के लिए परेशानी बना हुआ है, बड़े तो बड़े अब छोटे भी इसकी गिरफ्त में तेजी से आ रहे हैं. ऐसे में लोग इससे निजात पाने के लिए तरह-तरह की तरकीबें ढूंढ़ते रहते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर गुड़हल की चाय (Hibiscus sabdariffa) की खूब चर्चा हो रही है, लोग बता रहे हैं कि इसके सेवन से वजन कम होता है, लेकिन क्या ये वाकई में सच है?

गुड़हल की चाय में क्या होता है जो वजन पर असर डाल सकता है?

कई लोग इसे 'फैट बर्नर' या 'पेट की चर्बी कम करने वाली चाय' बता रहे हैं और इसका सेवन कर रहे हैं, लेकिन क्या ये सच में काम करती है? दरअसल में गुड़हल के फूलों में एंथोसायनिन्स, पॉलीफेनॉल्स, फ्लेवोनॉइड्स और ऑर्गेनिक एसिड्स जैसे bioactive कंपाउंड्स भरपूर होते हैं, ये कंपाउंड्स एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करने वाले गुण रखते हैं.

पैनक्रियाटिक लाइपेज इनहिबिशन:

national library of medicine की मानें तो कुछ रिसर्चों में पाया गया है कि इसमें पैंक्रियाटिक लाइपेज इनहिबिशन होते हैं जो फैट को पचाने वाले एंजाइम को कम कर सकता है, जिससे आंतों से फैट का अवशोषण कम होता है. वहीं इसमें मौजूद एंटी-ओबेसिटी फैट सेल्स (एडिपोसाइट्स) के आकार को कम करने और नए फैट सेल्स बनने को रोकने में मदद कर सकता है डाइयूरेटिक होने के चलते ये शरीर से अतिरिक्त पानी निकालता है, जिससे अस्थायी वजन कम लग सकता है.

रिसर्च में सामने आई ये बात-

2014 के एक छोटे रैंडमाइज्ड कंट्रोल्ड ट्रायल में 36 अधिक वजन वाले लोगों को 12 हफ्तों तक हिबिस्कस एक्सट्रैक्ट दिया गया. नतीजे शरीर का वजन, बॉडी फैट, BMI और कमर-कूल्हे का अनुपात कम हुआ. 2024 के एक सिस्टेमैटिक रिव्यू और मेटा-एनालिसिस में पाया गया कि हिबिस्कस अकेले इस्तेमाल करने से वजन, BMI या कमर को कम करने में मदद नहीं मिलेगी. इसके लिए आपको खानपान और एक्सरसाइज पर ध्यान देगा होगा. कई अध्ययन छोटे हैं, डोज और अवधि अलग-अलग हैं और परिणाम मिले-जुले हैं.

कोई मिरेकल ड्रिंक नहीं-

इससे समझ आता है कि गुड़हल की चाय से कुछ हद तक मदद मिल सकती है. खासकर संतुलित डाइट और व्यायाम के साथ. यह कोई मिरेकल ड्रिंक नहीं है. हालांकि इसके सेवन से 5-10 किलो वजन कम नहीं घटेगा. बाकी चीजों पर भी ध्यान देना होगा.

कैसे करें तैयार?

अब ये जान लेते हैं कि आखिर इसे बनाएं कैसे? सबसे पहले 1-2 चम्मच सूखे गुड़हल के फूल लें. 1 कप उबलते पानी में 5-10 मिनट डुबोकर रखें, फिर इसे छानकर पीएं. स्वाद के लिए नींबू या थोड़ा शहद मिला सकते हैं. रोजाना 1 से 2 कप इसका सेवन करें. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं इसके सेवन से बचें, क्योंकि यह एस्ट्रोजन जैसा प्रभाव डाल सकता है. ब्लड प्रेशर की दवाएं लेने वाले भी इसे न लें. कुछ लोगों को पेट की समस्या की शिकायत हो सकती है. डायबिटीज, BP या मलेरिया की दवाओं के साथ इसे लेने से बचें. ऐसे में इसके सेवन से पहले इसका सेवन करें. डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह पर ही इे शुरू करें. खासकर अगर कोई बीमारी है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Himachali Hindi