यही वजह है कि निवेशक अब बैंकों से ज्यादा पोस्ट ऑफिस की ओर रुख कर रहे हैं।
पोस्ट ऑफिस 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए टाइम डिपोजिट खोलने का विकल्प देता है।
1 साल पर ब्याज 6.9%
2 साल पर ब्याज 7.0%
3 साल पर ब्याज 7.1%
5 साल पर ब्याज 7.5%
बता दें कि इस स्कीम में न्यूनतम 1000 रुपये जमा किए जा सकते हैं और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है।
अगर आप अपनी वाइफ के नाम से पोस्ट ऑफिस में 2 साल की एफडी में 1,00,000 रुपये निवेश करते हैं तो 24 महीने बाद उनकी मैच्यॉरिटी राशि होगी 1,14,888 रुपये। इसमें मूलधन 1,00,000 रुपये के अलावा ब्याज की रकम 14,888 रुपये मिलेगी।
एक निवेशक ने कहा,'बैंकों की तुलना में पोस्ट ऑफिस की टीडी में पैसा सुरक्षित भी है और रिटर्न भी ज्यादा मिल रहा है। ऐसे में रिस्क उठाने का कोई सवाल ही नहीं है।'
इस बीच बैंकों की एफडी दरें लगातार घट रही हैं, जिससे ग्राहकों का मुनाफा कम हो गया है। हालांकि पोस्ट ऑफिस ने अभी तक अपने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि आने वाले समय में पोस्ट ऑफिस भी ब्याज दरों को घटाएगा या फिर ग्राहकों को ऐसे ही फायदा देता रहेगा।

