Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
महिलाओं के 20 अश्लील वीडियो संग पकड़ा गया, कभी वकील, कभी लेक्चरर बने बहुरुपिये ने जाल में फंसाया'

महिलाओं के 20 अश्लील वीडियो संग पकड़ा गया, कभी वकील, कभी लेक्चरर बने बहुरुपिये ने जाल में फंसाया'

र्नाटक में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने हनियूरु चंद्रेगौड़ा को गिरफ्तार किया है, जो रामनगर जिला बाल कल्याण समिति (Child Welfare Committee) का सदस्य बताया जा रहा है.

आरोप है कि उसने कई महिलाओं से झूठे नाम और पहचान के सहारे संबंध बनाए, उनकी निजी वीडियो रिकॉर्ड कीं और बाद में उन्हें ब्लैकमेल कर यौन शोषण व उगाही की. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को कभी पुलिस अधिकारी, कभी वकील तो कभी मीडिया प्रतिनिधि बताकर महिलाओं को डराया. जांच में यह भी सामने आया है कि उसने अपनी धमकियों को विश्वसनीय दिखाने के लिए फर्जी पहचान पत्र (ID कार्ड) तक बनवाए थे.

आरआर नगर पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन से 20 से अधिक वीडियो और तस्वीरें बरामद की गई हैं, जिनमें अलग-अलग महिलाओं के साथ की गई रिकॉर्डिंग शामिल है.

पुलिस के मुताबिक, एक मामले में आरोपी ने हाल ही में पति से अलग हुई एक महिला से संपर्क किया और खुद को लेक्चरर बताया. उसने दावा किया कि वह तलाकशुदा है और महिला से शादी करेगा. भरोसा जीतने के बाद उसने उससे शारीरिक संबंध बनाए और बिना जानकारी के वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. बाद में उसी वीडियो के जरिए आरोपी ने महिला को धमकाया और 5 लाख रुपये की उगाही की.

पीड़िता को तब शक हुआ जब उसने आरोपी का फोन देखा और उसमें कई अन्य महिलाओं के साथ चैट्स और वीडियो मिलीं. इसके बाद उसने आरआर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आशंका है कि और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का बाल कल्याण समिति जैसे संवेदनशील पद पर होना बेहद गंभीर है और मामले में कानूनी कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जा सकता है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Himachali Hindi