आंवला हमारी बाजारों में आसानी से उपलब्ध होने वाला एक फल है, तथा इसमें विटामिन सी तथा एंटी ऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिस कारण यह पुरुषों के शरीर को लंबे समय तक जवान बनाए रखने में सहायक होते हैं, इसलिए सभी पुरुषों को आंवले का सेवन अवश्य करना चाहिए, आंवले का सेवन करने के लिए आप आंवले के मुरब्बे आदि का सेवन भी कर सकते हैं।
पुरुषों के लिए सबसे आवश्यक उनकी बॉडी होती है, तथा खजूर में अनेक प्रकार के ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी बॉडी को बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं, इसलिए यदि आप एक पुरुष हैं तो खजूर का सेवन अवश्य करें।
किशमिश में आयरन तथा पोटेशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर की लंबाई को बढ़ाने के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं, तथा यदि कोई पुरुष कम लंबाई का हो तो यह उसकी सबसे बड़ी समस्या बन जाती है, इसलिए यदि आप एक पुरुष हैं, और कम लंबाई से परेशान हैं, तो आपको किशमिश का सेवन अवश्य करना चाहिए, परंतु यदि आप की लंबाई ठीक है, तो भी आप किशमिश का सेवन करें, क्योंकि यह आपके शरीर को अन्य अनेकों ऐसे लाभ प्रदान करेगा जो आपके शरीर के लिए आवश्यक है।

