Dailyhunt
पुरुष किस उम्र तक बच्चे पैदा कर सकते हैं? पिता बनने के लिए कौन सी उम्र बेस्ट, जानें क्या कहता है साइंस...

पुरुष किस उम्र तक बच्चे पैदा कर सकते हैं? पिता बनने के लिए कौन सी उम्र बेस्ट, जानें क्या कहता है साइंस...

म्र बढ़ने के साथ महिला और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी में गिरावट आने लगती है. महिलाओं की फर्टिलिटी 20 से 30 साल की उम्र तक सबसे अच्छी होती है और इसके बाद यह कम होने लगती है.

35 साल के बाद महिलाओं के लिए मां बनना मुश्किल हो जाता है और 40 के बाद प्रेग्नेंसी की संभावना काफी कम हो जाती है.

आजकल IVF जैसी तकनीक उपलब्ध हैं, लेकिन फिर भी मेनोपॉज के बाद महिलाओं के लिए मां बनना आसान नहीं है. फर्टिलिटी को लेकर अक्सर महिलाओं की बात होती है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों की फर्टिलिटी भी खराब होने लगती है. कई लोग मानते हैं कि पुरुष 80-90 साल तक भी पिता बन सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. 40-50 की उम्र के बाद पिता बनना आसान नहीं होता है.

ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट Your Fertility की रिपोर्ट के मुताबिक 35 साल से कम उम्र की महिलाओं और 40 साल से कम एज के पुरुषों के लिए माता-पिता बनना सबसे आसान और सुरक्षित माना जाता है. नेचुरल और IVF दोनों ही मामलों में पैरेंट्स बनने के लिए 35-40 से कम उम्र सबसे अच्छी मानी जाती है. इसके बाद दोनों की फर्टिलिटी में गिरावट होने लगती है और प्रेग्नेंसी कंसीव करना मुश्किल हो जाता है. अक्सर सवाल यह उठता है कि पिता बनने के लिए पुरुषों की बेस्ट उम्र कौन सी मानी जाती है. साइंस के मुताबिक 25 से 35 साल की उम्र को फर्टिलिटी के लिहाज से सबसे बेहतर माना जाता है. इस दौरान स्पर्म की क्वालिटी अच्छी होती है, डीएनए डैमेज कम होता है और गर्भधारण की संभावना भी ज्यादा रहती है.

वैज्ञानिकों के अनुसार पुरुष किशोरावस्था के बाद से स्पर्म बनाना शुरू कर देते हैं और तकनीकी रूप से जीवनभर स्पर्म बनते रहते हैं. पुरुष 60, 70 या उससे अधिक उम्र में भी बच्चे पैदा कर सकते हैं. हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि हर उम्र में स्पर्म की क्वालिटी एक जैसी रहती है. उम्र बढ़ने के साथ स्पर्म काउंट, स्पर्म की मूवमेंट और डीएनए क्वालिटी में धीरे-धीरे गिरावट आने लगती है. रिसर्च बताती हैं कि 30 की उम्र के बाद पुरुषों की फर्टिलिटी में हल्का बदलाव शुरू हो जाता है और 40 के बाद यह असर साफ दिखने लगता है. इस उम्र के बाद गर्भधारण में ज्यादा समय लग सकता है. साथ ही स्पर्म में जेनेटिक म्यूटेशन का खतरा भी बढ़ जाता है, जिसका असर बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है. कुछ स्टडीज में ऑटिज्म और सिजोफ्रेनिया जैसी बीमारियों का रिस्क भी उम्रदराज पिता से जोड़ा गया है. ऐसे में ज्यादा उम्र में पिता बनना बच्चे के लिए भी रिस्की होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

एक्सपर्ट्स की मानें तो उम्र के अलावा लाइफस्टाइल का भी पिता बनने की क्षमता पर बड़ा असर पड़ता है. स्मोकिंग, शराब, मोटापा, तनाव, नींद की कमी और गलत खानपान स्पर्म क्वालिटी को नुकसान पहुंचा सकते हैं. नियमित एक्सरसाइज, संतुलित डाइट, पर्याप्त नींद और स्ट्रेस मैनेजमेंट से उम्र बढ़ने के बावजूद फर्टिलिटी को बेहतर बनाए रखा जा सकता है. यानी सही आदतें उम्र के असर को काफी हद तक कम कर सकती हैं. आखिर में यह कहा जा सकता है कि पुरुषों के लिए पिता बनने की कोई उम्र सीमा तो नहीं है, लेकिन उम्र के साथ जोखिम जरूर बढ़ते हैं. अगर कोई पुरुष पिता बनने की योजना बना रहा है, तो 35-40 की उम्र तक यह फैसला ज्यादा सुरक्षित होता है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Himachali Hindi