Dailyhunt
रात में ऐसा क्या खाएं, "जिससे सुबह-सुबह उठते ही तुरंत पेट साफ हो जाए...

रात में ऐसा क्या खाएं, "जिससे सुबह-सुबह उठते ही तुरंत पेट साफ हो जाए...

गर पेट रेगुलरली साफ नहीं होता है, तो कब्ज समेत सेहत से जुड़ी दूसरी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कब्ज जागरूकता माह हर साल दिसंबर के महीने में मनाया जाता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक गट हेल्थ आपकी ओवरऑल हेल्थ पर पॉजिटिव या फिर नेगेटिव असर डाल सकती है। आइए जानते हैं कि अगर आपका पेट सही से साफ नहीं हो पाता है, तो आप किस-किस चीज को कंज्यूम कर अपना गट क्लीन कर सकते हैं।

फायदेमंद साबित होगा मुनक्का- गट हेल्थ को सुधारने के लिए मुनक्के को पुराने जमाने से एक अच्छा ऑप्शन माना जाता रहा है। मुनक्के में मौजूद पोषक तत्व पेट की सफाई में कारगर साबित हो सकते हैं। रात में सोने से पहले 5-8 मुनक्के खाएं। अगली सुबह आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होगा। आयुर्वेद के मुताबिक रेगुलरली सही मात्रा में और सही तरीके से मुनक्के खाने से आपका पेट साफ रहने लगेगा।

फाइबर रिच डाइट- जिन लोगों का पेट साफ नहीं होता है, उन्हें अपने डाइट प्लान में फाइबर रिच सुपर फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए। अगर आप अपनी गट हेल्थ को सुधारना चाहते हैं, तो आप साबुत अनाज, ओट्स, दलिया और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। रात में फाइबर से भरपूर इस तरह का लाइट खाना खाएं जिससे अगले दिन आपका पेट आसानी से साफ हो जाए।

गौर करने वाली बात- इसके अलावा आप सुबह-सुबह उठते ही एक टिप और फॉलो कर सकते हैं। पुराने जमाने से सुबह उठते ही सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जाती है। रात में लाइट खाना खाएं, सोने से पहले मुनक्के खाएं और फिर अगली सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पीकर वॉशरूम जाएं। इस तरह की टिप्स को फॉलो करके पेट साफ रहने लगेगा और कब्ज का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा

Note: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। nh किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Himachali Hindi