3 मई का दिन तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आज आप कई अटके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
घर-परिवार के लिए भी रविवार का दिन खुशनुमा और सुख-शांति वाला रहेगा।
तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं तुला राशि का दैनिक राशिफल और शुभ अंक और रंग के बारे में।
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकरात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा। धार्मिक कार्य में आपकी इच्छा बढ़ेगी,आज आप सत्संग करवा सकते हैं, घर में उत्सव का माहौल होगा। आज घर के बड़े बुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखें, जिससे उनका आपके प्रति प्रेम बढ़ेगा। व्यापार में निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। आय के नए स्रोत बन सकते हैं लेकिन अपनी बचत पर भी ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आज सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी प्रोजेक्ट के लिए काफी समय से मेहनत कर रहे थे तो आज उसकी प्रशंसा हो सकती है।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 7

