Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'साहब! 7 मई को मेरी शादी है, सिलिंडर दिलवा दीजिये...', यूपी में डीएम से मदद मांगने पहुंची युवती.

'साहब! 7 मई को मेरी शादी है, सिलिंडर दिलवा दीजिये...', यूपी में डीएम से मदद मांगने पहुंची युवती.

सिलिंडर की किल्लत जिले में कम नहीं हो रही। शादी के पहले दुल्हन डीएम के दरबार में गुहार लगाने पहुंच गई। जहां उसने कहा साहब मेरी शादी है। सिलिंडर न मिलने से मेहमानों की खातिरदारी न हो पाने की चिंता है।

डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया। तुरंत जिला आपूर्ति अधिकारी को फटकार लगाते हुए सिलिंडर दिलाने के निर्देश दिए हैं।

मामला झील के पुरवा निवासी रामसहाय का है, जिनकी बेटी नीलम की शादी सात मई को तय है। शादी के कार्ड छप चुके हैं और परिवार तैयारियों में जुटा है। लेकिन गैस सिलेंडर न मिलने से खुशियों में बाधा आ रही थी। इससे शादी के पहले नीलम अपने पिता के साथ डीएम के ड्यूढ़ी में पहुंच गई।

नीलम व उसके पिता रामसहाय ने बताया कि शादी के कम ही दिन बचे हैं। जब वह गैस एजेंसी पहुंचे तो उन्हें सिलेंडर देने से मना कर दिया गया। जिसको लेकर वह शादी का कार्ड लेकर यहां आए हैं। उन्होंने सिलिंडर दिलाने के लिए मदद की गुहार लगाई।

शिकायती पत्र देते हुए बताया कि एजेंसी संचालक कह रहा है कि डीएम से आदेश कराओ, तब सिलेंडर मिलेगा. इसी वजह से परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीएम अमित आसेरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को फटकार लगाई और तुरंत सिलेंडर दिलाने का आदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों मे लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उधर इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी कयामुद्दीन ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही संबंधित आपूर्ति निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत एक्शन लिया जाता है और पीड़ित परिवार को जल्द ही सिलेंडर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। परिवार को सिलिंडर के लिए बिल्कुल भटकना नहीं पड़ेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Himachali Hindi