Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सफेद दाग सिर्फ' कैल्शियम की कमी नहीं, जानिए नाखूनों के इन संकेतों का असली मतलब'

सफेद दाग सिर्फ' कैल्शियम की कमी नहीं, जानिए नाखूनों के इन संकेतों का असली मतलब'

White spots on nails causes: कई लोगों के नाखूनों पर अक्सर सफेद दाग या सफेद निशान दिखाई देते हैं, क्या आपको पता है ये किस वजह से होते हैं? ऐसा एक खास पोषक तत्व की कमी की वजह से होता है.

जिन लोगों के शरीर में जिंक की कमी (Zinc Deficiency) होती है उनमें ऐसा अक्सर देखने को मिलता है. हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार जिंक एक ऐसा मिनरल है, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी है. इतना ही नहीं जिंक इम्यून सिस्टम, सेल्यूलर डिवीजन त्वचा की सेहत के लिए भी बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं जिंक की कमी शरीर में क्यों होती है?

अगर आप जिंक से भरपूर फूड आइटम्स नहीं खाते हैं, तो आपको जिंक की कमी हो सकती है.

कुछ बीमारियां जैसे क्रोहन रोग, सीलिएक रोग किडनी की बीमारी जिंक के अब्जॉर्प्शन में बाधा डाल सकती हैं.

कुछ दवाएं भी जिंक के अब्जॉर्प्शन को कम कर सकते हैं. ज्यादा शराब पीना भी जिंक की कमी का कारण बन सकता है.

नाखूनों पर सफेद दाग- यह जिंक की कमी का सबसे आम लक्षण है.
दांतों में समस्याएं- दांत कमजोर हो सकते हैं मसूड़ों से खून आ सकता है.
इम्युनिटी कमजोर होना- जिंक की कमी से इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं.
घाव भरने में समय लगना- छोटे-छोटे घाव भी धीरे-धीरे भरते हैं.
मूड स्विंग्स- आपको अक्सर चिड़चिड़ाहट थकान महसूस हो सकती है.
भूख न लगना- जिंक की कमी से भूख कम लग सकती है वजन कम हो सकता है.
स्वाद गंध में बदलाव- आपको कुछ फूड आइटम्स का स्वाद या गंध अलग लग सकती है.
बालों का झड़ना- जिंक की कमी से बालों का झड़ना भी हो सकता है.

मेवे- बादाम, काजू, अखरोट
दालें- मूंग दाल, चना दाल, मसूर दाल
सीड्स- कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, तिल के बीज
सी फूड्स- ऑयस्टर, केकड़े
अनाज- ओट्स, ब्राउन राइस
मांस- चिकन, मछली, रेड मीट

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं जानकारियों पर आधारित है. News Himachali इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Himachali Hindi