Dailyhunt
सरसों के तेल से दूर होती हैं ये 5 परेशानियां, जानें कैसे करें इस्तेमाल'

सरसों के तेल से दूर होती हैं ये 5 परेशानियां, जानें कैसे करें इस्तेमाल'

हले घरों में सब्जी या दूसरी चीजें बनाने के लिए सरसों के तेल का ही इस्तेमाल होता था। बाद में रिफाइन ऑयल का इस्तेमाल बढ़ गया, लेकिन सरसों का तेल ज्यादा फायदेमंद होता है। सर्दियों में लोग सरसों का तेल शरीर में लगाते भी हैं।
छोटे बच्चों की मालिश सरसों के तेल से करना बढ़िया माना गया है।

अगर किसी को जोड़ों में दर्द की समस्या है तो सरसों के तेल में लहसुन को पका कर मालिश करने से आराम मिलता है। सरसों के तेल के कई फायदे हैं। यह अलग बात है कि बाजार में सरसों का शुद्ध तेल आसानी से नहीं मिल पाता है। इसलिए संभव हो तो खुद ही सरसों को पेरवा कर शुद्ध तेल रखना चाहिए। जानते हैं सरसों के तेल से क्या होते हैं फायदे।

सरसों के तेल में कुछ ऐसे गुण होते हैं कि यह भूख को बढ़ाता है। जिन लोगों को भूख कम लगती है या भोजन करने की रुचि नहीं होती, उन्हें अगर सरसों के तेल में पकाई सब्जियां या दूसरी खाने की चीजें दी जाएं तो उनकी भूख बढ़ती है और डाइजेशन भी ठीक होता है। सरसों का तेल हर उम्र के लोगों के लिए ठीक है।

अगर किसी के दांतों में कीड़े लगे हैं, मसूड़ों में सूजन की समस्या है और दांतों में अक्सर दर्द हो जाता है तो सरसों का तेल लगाने से काफी फायदा होता है। दांतों में दर्द होने या मसूड़ों में सूजन होने पर सरसों के तेल में नमक मिला कर मसाज करना चाहिए। सरसों के तेल में नमक डाल कर मुंह धोने से दांत चमकदार हो जाते हैं।

सरसों के के तेल से मालिश करने पर जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। जोड़ों में दर्द की समस्या हो तो सरसों के तेल में लहसुन की कुछ कलियां पका कर तेल के ठंडा होने पर उससे मालिश करें। नहाने के पहले बदन पर सरसों के तेल की मालिश से चुस्ती-फुर्ती बनी रहती है।

सरसों के तेल को अस्थमा के रोगियों के लिए भी बढ़िया माना गया है। सरसों के तेल में सेलेनियम नाम का तत्व पाया जाता है। अस्थमा के रोगी अगर नियमित सरसों के तेल का इस्तेमाल करें तो उनकी छाती में संकुचन नहीं होता और सांस लेने में तकलीफ नहीं होती।

छोटी-मोटी चोट लग जाने पर सरसों का तेल लगाने से फायदा होता है। अक्सर बच्चों को खेलने-कूदने के दौरान चोट लग जाती है। ऐसे में, उन्हें जहां चोट लगी हो, उस जगह को धो कर सरसों का तेल लगा देना चाहिए। इससे जल्दी आराम मिलता है।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Himachali Hindi