Dailyhunt
सिम कार्ड के जरिए हैकर्स पहुंचते हैं आपके बैंक अकाउंट तक, समय रहते जान लें इसे लॉक करने का तरीका'

सिम कार्ड के जरिए हैकर्स पहुंचते हैं आपके बैंक अकाउंट तक, समय रहते जान लें इसे लॉक करने का तरीका'

SIM Lock: क्या आपको कभी डर लगा है कि कोई आपका मोबाइल नंबर चुरा कर आपके बैंक अकाउंट तक पहुंच बना सकता है? ऐसा SIM-swap या डुप्लीकेट सिम फ्रॉड के जरिए हो सकता है, जिसमें ठग आपका नंबर अपने कब्जे में लेकर आने वाले सारे OTP हासिल कर लेते हैं.

इससे बचने का आसान तरीका है अपनी सिम पर सिर्फ आपके लिए सेट किया गया एक खास PIN लॉक लगाना.

जब स्कैमर्स आपकी सिम कंट्रोल कर लेते हैं, तो वे आपके OTP के साथ-साथ आपकी ऑनलाइन पहचान पर भी कब्जा कर लेते हैं. फिर बैंक अकाउंट, UPI, ईमेल और सोशल मीडिया तक पहुंच मिल जाती है. सिम लॉक का फायदा ये है कि इसे लगाने के बाद कोई भी न तो आपका नंबर पोर्ट करा सकता है और न ही आपकी डुप्लीकेट सिम निकलवा सकता है. तो फिर आइए जानते हैं आखिर सिम को लॉक कैसे किया जाए.

शुरू करने से पहले अपने मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर से डिफॉल्ट SIM PIN जरूर पता कर लें. आमतौर पर यह 0000 या 1234 होता है, लेकिन कन्फर्म करना बेहतर रहता है ताकि फोन लॉक न हो जाए. अगर फोन लॉक हो गया तो आपको अपने ऑपरेटर के स्टोर जाकर पहचान दिखानी पड़ सकती है.

  • Android फोन में Settings > Security & Privacy में जाकर SIM Lock का ऑप्शन चुनें.
  • iPhone में Settings > Mobile पर टैप करें और फिर SIM PIN सिलेक्ट करें.

SIM PIN लॉक को ऑन करें. पहले पुराना PIN डालें, फिर अपना नया 4 अंकों का SIM PIN सेट करें. ऐसा PIN चुनें जो आपको याद रहे लेकिन दूसरों के लिए अंदाजा लगाना मुश्किल हो.

अब फोन को रीस्टार्ट करें. नेटवर्क चालू होने से पहले फोन आपसे SIM PIN मांगेगा. यहां अपना नया सेट किया हुआ PIN डालें.

इसे ऑन करने के बाद, जब भी आप फोन को रीस्टार्ट करेंगे या सिम को किसी दूसरे मोबाइल में लगाएंगे, फोन आपसे हर बार सिम PIN डालने को कहेगा. इससे अगर आपकी सिम चोरी हो जाए या कोई उसे कॉपी करने की कोशिश करे, तो बिना सिम PIN के कोई भी उस सिम का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Himachali Hindi