Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सुबह खाली पेट पानी में इन चीजों' को मिलाकर पी जाएं कंट्रोल में रहेगी शुगर, सेहत को मिलेंगे चौतरफा लाभ

सुबह खाली पेट पानी में इन चीजों' को मिलाकर पी जाएं कंट्रोल में रहेगी शुगर, सेहत को मिलेंगे चौतरफा लाभ

क्या आपका ब्लड शुगर लेवल भी हाई हो जाता है? अगर हां, तो आज हम आपको पोषक तत्वों से भरपूर कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें पीना डायबिटीज पेशेंट्स के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप रेगुलरली इन ड्रिंक्स को पीना शुरू कर देते हैं, तो आपकी सेहत को काफी हद तक सुधारा जा सकता है।

फायदेमंद साबित होगा आंवला जूस

आयुर्वेद के मुताबिक आंवला जूस आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। डायबिटीज पेशेंट्स को आंवला का जूस पीने की सलाह दी जाती है। अगर आप ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाना चाहते हैं, तो हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट आंवला जूस पीना शुरू कर दीजिए। आंवला जूस के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप इसमें काला नमक भी एड कर सकते हैं।


पिएं दालचीनी का पानी

क्या आपने कभी दालचीनी का पानी पिया है? अगर नहीं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दालचीनी के पानी में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में असरदार साबित हो सकते हैं। एक कप पानी में हाफ स्पून दालचीनी पाउडर को मिक्स करें और फिर बॉइल करके छान लीजिए। जब ये पानी गुनगुना हो जाए, तब आप इसे सुबह-सुबह खाली पेट कंज्यूम कर सकते हैं।

फायदेमंद साबित होगा मेथी का पानी

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए मेथी के पानी का सेवन भी किया जा सकता है। रात में एक गिलास पानी में एक स्पून मेथी दाने को भिगोकर रख दीजिए और फिर अगली सुबह इस पानी को छान लीजिए।
आप मेथी का पानी पीने के साथ-साथ भीगे हुए मेथी दाने को चबा भी सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डायबिटीज पेशेंट्स के लिए मेथी का पानी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। newshimachali किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Himachali Hindi