Dailyhunt
UP होमगार्ड में निकली भर्ती, कितनी है वैकेंसी और कब से शुरू होंगे आवेदन? पढ़ लें यहां हर जरूरी डिटेल

UP होमगार्ड में निकली भर्ती, कितनी है वैकेंसी और कब से शुरू होंगे आवेदन? पढ़ लें यहां हर जरूरी डिटेल

गर आप उत्तर प्रदेश में नौकरी की खोज में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। उत्तर प्रदेश होमगार्ड डिपार्टमेंट में एक नई भर्ती निकली है। यूपी होमगार्ड में प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के पदों पर भर्ती निकली है।

इस संबंध में UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आज यानी 15 अप्रैल 2026 को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को अभी शुरू नहीं किया गया है। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे। तो आइए इस खबर के जरिए हर जरूरी डिटेल को जानते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख से अप्लाई कर सकेंगे। वहीं, आवेदन करने की लास्ट डेट 6 जुलाई 2026 तय की गई है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

आवेदन फॉर्म में संशोधन के लिए करेक्शन विंडो को 13 जुलाई 2026 को बंद कर दिया जाएगा। दूसरी तरह से कहें तो आवेदन में संशोधन करने की लास्ट डेट 13 जुलाई है।

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 295 पदों को भरा जाएग। इसमें प्लाटून कमांडर के 52 पद और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 243 पद शामिल हैं।

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स अपने आपको पहले पंजीकृत करें।
  • पंजीकरण प्रोसेस को पूरा करने के बाद उम्मीवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उसे सबमिट कर दें।
  • इसके बाद फॉर्म का पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके लिए आवेदन शुल्क शून्य है। हालांकि, उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन करने वाले अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति 25 रुपये का ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क का भुगतान करना होगा।

शैक्षिक योग्यता और अधिमानी अर्हता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (अवैतनिक विभागीय कर्मचारी वर्ग के लिए इण्टरमीडिएट)।
  • प्रादेशिक सेना में दो वर्ष की अवधि तक सेवा की हो, या
  • राष्ट्रीय कैडेट कोर का 'बी' प्रमाण-पत्र प्राप्तकिया हो, या
  • होमगार्ड संगठन में निरन्तर तीन वर्ष की न्यूनतम अवधि तक कार्य किया हो।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है।

संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Himachali Hindi