Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ये 3 लक्षण' बताते हैं कि आपके शरीर में कम है विटामिन B12 न करें नजरअंदाज करने की....

ये 3 लक्षण' बताते हैं कि आपके शरीर में कम है विटामिन B12 न करें नजरअंदाज करने की....

Vitamin B12 Deficiency Symptoms: विटामिन हमारे शरीर के लिए उतने ही जरूरी हैं जितना खाना और पानी। जब शरीर में विटामिन की कमी होने लगती है तो कई तरह की परेशानियां भी होने लगती हैं।

आधुनिक जीवनशैली, प्रोसेस्ड फूड और असंतुलित खान-पान के कारण आजकल विटामिन की कमी एक आम समस्या बन गई है। खासतौर से विटामिन बी12 की कमी ज्यादातर लोगों में देखी जा रही है। इसके कुछ खास लक्षण भी नजर आते हैं। इन्हें इग्नोर करना सही नहीं है। यहां से आप विटामिन बी12 की कमी के संकेतों के बारे में जान सकते हैं।

विटामिन B12 की कमी से शरीर में लाल रक्त कोशिकाएँ ठीक से नहीं बनतीं, जिससे ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। इसका नतीजा जल्दी थकान और चक्कर महसूस होता है। इसकी कमी से त्वचा पीली पड़ने लगती है।

B12 नसों के सही तरीके से काम करने के लिए जरूरी है। इसकी कमी होने पर अक्सर हाथ-पैर में झनझनाहट, सुन्नपन और जलन जैसा एहसास होता है। ये लक्षण लंबे समय तक कमी रहने पर ज्यादा बढ़ सकता है।

B12 मस्तिष्क और न्यूरोलॉजिकल फंक्शन्स के लिए जरूरी है। इसकी कमी होने पर मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी और कभी-कभी हल्का अवसाद जैसा महसूस होता है। इसकी कमी से भूलने की बीमारी भी हो सकती है।

  • शाकाहारी लोगों में
  • 50 साल से ऊपर के व्यक्ति में
  • पाचन संबंधी समस्याओं (जैसे गैस्ट्राइटिस, IBS) वाले लोगों में
  • एसिडिटी की दवाएं लेने वाले
  • गर्भवती महिलाओं में

विटामिन B12 की कमी दूर करने के लिए सबसे पहले अपने आहार में B12 रीच चीजें शामिल करना चाहिए, जैसे दूध, दही, पनीर, अंडे, मछली और फोर्टिफाइड सीरियल या प्लांट-मिल्क। यदि कमी ज्यादा हो तो डॉक्टर की सलाह से B12 सप्लिमेंट या इंजेक्शन लेना पड़ सकता है। साथ ही, पेट की समस्याएं जैसे एसिडिटी भी ठीक कराना जरूरी है, क्योंकि कई बार शरीर भोजन से B12 सही तरह से सोख नहीं पाता। नियमित जांच करवाकर आप विटामिन बी12 की कमी को ठीक कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Himachali Hindi