लेकिन आजकल की अनियमित दिनचर्या, जंक फूड, देर रात तक जागना, शुगर और फ्राइड फूड्स का ज्यादा सेवन ये सब लिवर में फैट जमा होने की समस्या को तेज़ी से बढ़ा रहे हैं। फैटी लिवर समय पर कंट्रोल न किया जाए तो यह इंफ्लेमेशन, सिरोसिस और अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।
इसी को ध्यान में रखते हुए सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने तीन ऐसे प्राकृतिक ड्रिंक बताए हैं जो लिवर को सपोर्ट करते हैं और फैट को कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से तीन ऐसे ड्रिंक हैं जो लिवर की चर्बी को छांटते हैं और लिवर को हेल्दी बनाते हैं।
जीरा और अजवाइन दोनों ही पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। ये शरीर की मेटाबॉलिक फायर को बढ़ाते हैं और लिवर में जमा फैट को ब्रेकडाउन करने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट गुनगुना जीरा-अजवाइन पानी पीने से ब्लोटिंग कम होती है, गैस घटती है और लिवर की सफाई तेज़ होती है। इनके एंटी-इन्फ्लामेटरी गुण लिवर की सूजन कम करने में मदद करते हैं। इस ड्रिंक को बनाने के लिए आप 1 गिलास पानी में ½ चम्मच जीरा और ½ चम्मच अजवाइन डालकर उबालें और गुनगुना ही सेवन करें।
आंवला विटामिन C का सबसे अच्छा नेचुरल स्रोत है, जो लिवर सेल्स को रिपेयर करता है और फैटी लिवर में होने वाली सूजन को कम करता है। एलोवेरा शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया को सपोर्ट करता है और लिवर एंज़ाइम को बैलेंस करता है। दोनों को मिलाकर पीने से शरीर के अंदर टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और लिवर की कार्यक्षमता बेहतर होती है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए 30 ml एलोवेरा जूस + 20 ml आंवला जूस को 1 गिलास पानी में मिलाकर खाली पेट पीएं।
चुकंदर लिवर में ब्लड फ्लो को बेहतर करता है और नाइट्रिक ऑक्साइड बढ़ाकर ऑक्सीजन सप्लाई सुधारता है। गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन लिवर सेल्स की हीलिंग में मदद करता है और फैटी लिवर में जमा नुकसान को कम करता है। अदरक एक प्राकृतिक एंटी-इन्फ्लामेटरी एजेंट है, जो सूजन कम करता है और पाचन सुधारकर लिवर के फैट को हल्का करता है। यह जूस लिवर को डिटॉक्स करने के लिए एक शक्तिशाली कॉम्बिनेशन माना जाता है। इस जूस को बनाने के लिए 1 छोटा चुकंदर, 1 गाजर और आधा इंच अदरक को ब्लेंड करके तुरंत पिएं।

