Dailyhunt
5 विदेशियों के साथ खेल रही RCB? विराट कोहली से पूछा गया 'विवादित' सवाल, स्टार खिलाड़ी ने दिया मजेदार जवाब

5 विदेशियों के साथ खेल रही RCB? विराट कोहली से पूछा गया 'विवादित' सवाल, स्टार खिलाड़ी ने दिया मजेदार जवाब

News Remind 1 week ago

Virat Kohli पिछले कुछ सालों से ज्यादात्तर समय अपने परिवार के साथ लंदन में ही बिताते हैं। आईपीएल और सीरीज खेलने के लिए ही कोहली भारत आते हैं। ऐसे में आईपीएल 2026 के दौरान उनसे एक ऐसा सवाल पूछा गया जिसपर किंग कोहली की हंसी छूट गई।

IPL 2026, Virat Kohli: टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज और आरसीबी के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली ज्‍यादातर समय लंदन में रहते हैं। ऐसे में आईपीएल 2026 के बीच उनसे सवाल पूछा गया कि क्‍या आरसीबी 5 विदेशी प्‍लेयर के साथ मैदान में उतर रही है?

दानिश सैत के इस सवाल पर विराट कोहली (Virat Kohli) की हंसी छूट गई। दानिश ने कोहली की बताया कि सोशल मीडिया पर क्‍या चल रहा है। विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में आरसीबी के पहले मैच में 69 रनों की शानदार पारी खेल जीत में अहम भूमिका निभाई।

आरसीबी में 5 विदेशी खिलाड़ी?

विराट कोहली के ज्यादातर समय लंदन बिताने पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो फैंस बातें करने लगे हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 में 4 नहीं बल्कि 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। अब इस पर किंग कोहली ने खुद चुप्पी तोड़ी है।

 Virat Kohli

Virat Kohli का मजेदार रिएक्शन

मिस्टर नैग्स के नाम से मशहूर दानिश ने कहा, 'सोशल मीडिया पर लोग आपके बारे में बहुत कुछ कह रहे हैं। उनका कहना है कि आरसीबी 5 विदेशी प्‍लेयर के साथ खेल रही है।' इस पर कोहली ने हंसते हुए कहा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि वे असल में क्या पूछ रहे हैं। मुझे नहीं पता आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? विदेशी खिलाड़ियों से पूछिए। मैं विदेशी खिलाड़ी नहीं हूं। फिर कोहली ने पूछा, क्या मैं विदेशी खिलाड़ी हूं?

Virat Kohli का IPL 2026 में दमदार आगाज

विराट कोहली ने IPL 2026 की शुरुआत में एक बार फिर अपने बल्ले से कमाल दिखाया है। 19वें सीजन के पहले ही मैच में आरसीबी का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। इस मैच में कोहली ने मैच विनिंग पारी खेली। उन्‍होंने 38 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाए। अपनी इस पारी में विराट ने 5 चौकों के साथ-साथ 5 छक्‍के भी लगाए। किंग कोहली की इस पारी की बदौलत आरसीबी ने हैदराबाद को 6 विकेट से शिकस्‍त दी। आरसीबी अपने दूसरे मुकाबले में रविवार, 5 अप्रैल को चेन्‍नई सुपर किंग्‍स से टकराएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Remind