Dailyhunt
GT vs RR: हार्दिक पांड्या के बाद अब शुभमन गिल भी नहीं कर रहे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कप्तानी, क्या है पूरा मामला?

GT vs RR: हार्दिक पांड्या के बाद अब शुभमन गिल भी नहीं कर रहे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कप्तानी, क्या है पूरा मामला?

News Remind 2 weeks ago

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में गुजरात टाइटंस ने युवा बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को मौका दिया, जो आज अपना डेब्यू मुकाबला खेल रहे हैं।

GT vs RR, Why Shubman Gill not playing? राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का 9वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

राजस्थान रॉयल्स अपनी पिछली जीत के बाद इस मैच में उतरी है, जबकि गुजरात टाइटंस को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि, दूसरे मैच से पहले गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा है, जहां टीम को अपनी प्लेइंग XI और कॉम्बिनेशन में बदलाव करना पड़ा। नियमित कप्तान शुभमन गिल इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं, जिसके चलते राशिद खान टीम की कमान संभाल रहे हैं।

GT vs RR: शुभमन गिल ने मुकाबला किया मिस

पंजाब किंग्स के खिलाफ पहला मुकाबला गंवाने के बाद गुजरात टाइटंस के लिए यह मैच काफी अहम है। लेकिन इस महत्वपूर्ण मुकाबले में टीम को बड़ा झटका लगा, क्योंकि कप्तान और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल चोट के कारण बाहर हो गए।

GT vs RR: राशिद खान ने बताई वजह

इस मुकाबले में गुजरात की ओर से राशिद खान टॉस के लिए आए और उन्होंने शुभमन गिल की गैरमौजूदगी पर अपडेट दिया। राशिद ने बताया कि मांसपेशियों में ऐंठन (मसल क्रैम्प्स) के कारण गिल इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे।

GT vs RR: कुमार कुशाग्र को मिला मौका

शुभमन गिल के इस मुकाबले से बाहर होने के बाद गुजरात टाइटंस ने युवा बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को प्लेइंग XI में मौका दिया है। कुशाग्र आज अपना डेब्यू मुकाबला खेल रहे हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है और इसी वजह से फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीदें हैं।

GT vs RR: गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग 11

कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, आकाश शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इम्पैक्ट प्लेयर: शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Remind