Dailyhunt
MI vs DC: मुकेश कुमार ने मुंबई इंडियंस को एक ही ओवर में दिए दो बड़े झटके, पलक झपकते उड़ाए रिकल्टन-तिलक के विकेट

MI vs DC: मुकेश कुमार ने मुंबई इंडियंस को एक ही ओवर में दिए दो बड़े झटके, पलक झपकते उड़ाए रिकल्टन-तिलक के विकेट

News Remind 1 week ago

Mukesh Kumar: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने एक ही ओवर में मुंबई इंडियंस को डबल झटका दिया। मुकेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में रयान रिकल्टन और तिलक वर्मा को पवेलियन लौटा दिया।

MI vs DC, Mukesh Kumar: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। जहां दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

दिल्ली के इस फैसले को तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने सही करार देते हुए एक ही ओवर में मुंबई इंडियंस को डबल झटका दिया। मुकेश कुमार ने होम ग्राउंड पर शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में रयान रिकल्टन और तिलक वर्मा को पवेलियन लौटा दिया।

Mukesh Kumar ने दिया डबल झटका

दिल्ली कैपिटल्स की पारी के दौरान कप्तान अक्षर पटेल ने गेंद मुकेश कुमार के हाथ में थमाई। मुकेश कुमार ने तीसरे ओवर में वो कारनामा कर दिखाया जिसकी डीसी को सख्त जरूरत थी। मुकेश ने ओवर की तीसरी गेंद पर रयान रिकल्टन को अक्षर पटेल के हाथों कैच करवाया और उसके बाद इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने तिलक वर्मा को बिना खाता खोले पवेलियन रवाना किया।

Mukesh Kumar ने तोड़ी MI की अहम साझेदारी

मुकेश कुमार ने ये दोनों अहम विकेट एक ही ओवर में लेकर मुंबई इंडियंस की कमर तोड़ डाली। पिछले मुकाबले में रिकल्टन की धमाकेदार पारी और रोहित शर्मा के साथ मजबूत साझेदारी ने मुंबई इंडियंस को बड़ी जीत दिलाई थी लेकिन इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज ने इस जोड़ी को तोड़कर अक्षर पटेल का काम काफी आसान कर दिया।

 Mukesh Kumar with Delhi Capitals

MI vs DC: मुकाबले का हाल

बात करें मुकाबले की तो दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। खबर लिखे जाने तक मुंबई इंडियंस 5 विकेट के नुकसान पर 125 रन पार कर चुकी है। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने 35, रिकल्टन ने 9, तिलक वर्मा 0, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 50, शेफरेन रदरफोर्ड ने 5 रनों की पारी खेली। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश कुमार ने 2 विकेट चटकाए और अक्षर पटेल-कुलदीप यादव-लुंगी एनगिडी ने 1-1 सफलता हासिल की।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Remind