Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अंकित कश्यप हत्याकांड: 'जब पति की आंखें निकालकर छत से दिखा रहे थे, बाहर खड़ी तमाशबीन बनी थी पुलिस'  पत्नी श्वेता यादव का छलका दर्द

अंकित कश्यप हत्याकांड: 'जब पति की आंखें निकालकर छत से दिखा रहे थे, बाहर खड़ी तमाशबीन बनी थी पुलिस' पत्नी श्वेता यादव का छलका दर्द

News Tak 3 days ago

Amethi crime news : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. 3 अगस्त को 24 वर्षीय अंकित कश्यप की बंद कमरे में बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोप है कि अंकित की पत्नी श्वेता यादव के चाचा (सुकई यादव) ने अपने परिजनों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

हत्यारों ने अंकित पर चाकुओं और धारदार हथियारों से वार किए, उसकी आंखें निकाल लीं और शरीर के अंगों को क्षत-विक्षत कर दिया.

घटना के समय दिल्ली में मौजूद मृतक की पत्नी श्वेता यादव जब वापस लौटीं, तो उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इंसाफ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई.

3 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

श्वेता यादव ने बताया कि 2023 में उनका और अंकित कश्यप का अंतरजातीय प्रेम विवाह हुआ था. श्वेता के चाचा सुकई यादव इस शादी और रिश्ते के सख्त खिलाफ थे. विवाह के बाद से ही सुकई यादव लगातार अंकित और उसके परिवार को जान से मारने और किडनैप करने की धमकियां दे रहा था.

श्वेता के अनुसार, सुकई यादव एक शातिर और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इससे पहले भी अंकित पर हमला हुआ था, जिसकी थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस ने दबाव बनाकर सुलह करवा दिया था.

'आंखें निकालकर छत से दिखा रहा था आरोपी, पुलिस बाहर खड़ी रही'

श्वेता यादव ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब अंकित को घर के अंदर बंद करके बेरहमी से मारा जा रहा था, तब पुलिस बाहर खड़ी थी. पुलिस ने न तो लोहे का गेट तोड़ा और ना ही गांव वालों या परिजनों को अंदर जाने दिया.

खौफनाक मंजर: आरोपी सुकई यादव अंकित की आंखें निकालकर छत से पुलिस और लोगों को दिखा रहा था, फिर भी प्रशासन निष्क्रिए बना रहा.

पीटकर शव छीना और बदसलूकी की: श्वेता ने आरोप लगाया कि जब वे पति का शव लेकर चौराहे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने जा रहे थे, तो पुलिस अधिकारियों (सीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह ) ने उनके साथ गाली-गलौज की, लाठी/रॉड से मारपीट की और शव को नीचे फेंक दिया.

पीड़ित पत्नी की मांगें: एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई

पति की हत्या के बाद दो छोटे बच्चों के साथ अकेली रह गई श्वेता यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है. श्वेता यादव ने हत्यारों को सख्त से सख्त सजा देने और उनका एनकाउंट किए जाने की मांग की. इसके साथ ही आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाकर उनका घर ध्वस्त किए जाने की भी मांग की है. इसके साथ ही श्वेता ने अनाथ हो गए दो मासूम बच्चों के परवरिश के लिए भी सरकारी मदद की मांग की है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Tak