Dailyhunt
भीलवाड़ा की रीना किरार ने Facebook फ्रेंड को घर बुलाकर दी खौफनाक मौत, पुलिस ने बच्चे की नोटबुक से ऐसे सुलझाई गुत्थी!

भीलवाड़ा की रीना किरार ने Facebook फ्रेंड को घर बुलाकर दी खौफनाक मौत, पुलिस ने बच्चे की नोटबुक से ऐसे सुलझाई गुत्थी!

News Tak 4 days ago

Reena Murder Case Update: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक ऐसा 'लव ट्रायंगल' सामने आया है जिसने न केवल पुलिस को चौंका दिया, बल्कि इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया. भीलवाड़ा की रहने वाली रीना किरार ने अपने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर अपने नए प्रेमी, पप्पू उर्फ वीरू जाट की बेरहमी से हत्या कर दी.

इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में एक छोटे बच्चे की 'होमवर्क नोटबुक' सबसे बड़ा सुराग साबित हुई.

हाईवे के नीचे बोरे में मिली लाश

घटना का खुलासा तब हुआ जब रायसेन के बाड़ी थाना इलाके में नेशनल हाईवे-45 पर सिरवारा ब्रिज के नीचे एक संदिग्ध बोरा मिला. फॉरेस्ट गार्ड की सूचना पर जब पुलिस ने बोरा खोला, तो अंदर एक सड़ा-गला शव मिला, जिसके हाथ-पैर बंधे थे और मुंह पर टेप लगा था. शव करीब एक सप्ताह पुराना था और पहचानना मुश्किल था.

एक नोटबुक ने खोला राज

शव के पास मिले एक थैले में जूते, कंघी और एक बच्चे की स्कूल नोटबुक मिली. एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर गठित टीम ने नोटबुक के आधार पर साईं खेड़ा इलाके में जांच की. वहां पुलिस को पता चला कि एक परिवार, जिसका बच्चा उस स्कूल में पढ़ता था, अचानक गायब है. मुखबिरों और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस आखिरकार आरोपियों तक उज्जैन में जा पहुंची.

Facebook दोस्ती और खूनी रंजिश

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Tak