Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
BIZ DEAL: महंगी मूवी टिकटों से हैं परेशान? ये क्रेडिट कार्ड्स दिलाएंगे 'Buy 1 Get 1' और 50% तक की छूट

BIZ DEAL: महंगी मूवी टिकटों से हैं परेशान? ये क्रेडिट कार्ड्स दिलाएंगे 'Buy 1 Get 1' और 50% तक की छूट

News Tak 2 months ago

BIZ DEAL: आजकल बड़े पर्दे पर फिल्मों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. 'धुरंधर 2' जैसी फिल्मों की रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में हाउसफुल के बोर्ड लग गए हैं. दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे मेट्रो शहरों में एक सामान्य टिकट की कीमत 800 से 1200 रुपये तक पहुंच गई है.

ऐसे में परिवार के साथ फिल्म देखना जेब पर भारी पड़ रहा है. लेकिन, आपके वॉलेट में मौजूद क्रेडिट कार्ड इस खर्च को आधा कर सकते हैं. कई बैंक मूवी लवर्स को फ्री टिकट और भारी डिस्काउंट के शानदार ऑफर दे रहे हैं.

प्रीमियम कार्ड्स पर बड़े ऑफर्स

अगर आप प्रीमियम कार्ड यूजर हैं, तो YES Bank MARQUEE कार्ड आपके लिए सबसे बेस्ट है. इसमें 'Buy One Get One' (BOGO) के तहत एक टिकट के साथ दूसरा बिल्कुल फ्री मिलता है. खास बात यह है कि एक टिकट पर 800 रुपये तक की छूट मिल सकती है.

हालांकि, इसकी जॉइनिंग फीस 9,999 रुपये है. वहीं, SBI Card Elite साल भर में 6,000 रुपये के फ्री टिकट देता है. इसमें हर महीने 2 टिकट (प्रति टिकट वैल्यू 250 रुपये) फ्री मिलते हैं. इसके लिए आपको BookMyShow पर सुबह जल्दी बुकिंग करनी चाहिए क्योंकि इनका डेली कोटा सीमित होता है.

शॉपिंग और मूवी का कॉम्बो

PVR Kotak Gold Credit Card उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो सिर्फ PVR या INOX में फिल्म देखना पसंद करते हैं. अगर आप महीने में 10,000 रुपये की शॉपिंग करते हैं, तो आपको 2 फ्री टिकट मिलते हैं. एक टिकट की वैल्यू 400 रुपये तक हो सकती है.

इसी तरह RBL Bank Play Credit Card युवाओं के बीच लोकप्रिय है. इसमें महीने में 5,000 रुपये खर्च करने पर 250 रुपये तक के 2 फ्री टिकट मिलते हैं. साथ ही, बुक माय शो से बुकिंग पर खाने-पीने की चीजों (F&B) पर 100 रुपये की एक्स्ट्रा बचत होती है. इसकी सालाना फीस मात्र 500 रुपये के करीब है.

बजट कार्ड्स और डायरेक्ट डिस्काउंट

कम सालाना फीस वाले कार्ड्स में ICICI Bank Coral काफी कॉमन है, जिसमें महीने में दो बार 25% का डिस्काउंट मिलता है. वहीं, HDFC Platinum Times Card सीधा 50% का डिस्काउंट देता है. इसमें महीने में 4 टिकटों पर 600 रुपये तक की बचत की जा सकती है.

अगर आप साल में गिनी-चुनी फिल्में देखते हैं, तो कम फीस वाले ICICI या HDFC कार्ड्स चुनें. लेकिन अगर आप हर हफ्ते थिएटर जाते हैं, तभी SBI या YES बैंक जैसे प्रीमियम कार्ड्स की ओर रुख करें. अगली बार फिल्म की प्लानिंग करने से पहले अपने कार्ड के ऑफर्स जरूर चेक करें.

Tata, Mahindra, Hyundai की EVs पर तगड़ा डिस्काउंट..इन कारों पर मिल रही है 10 लाख तक की भारी छूट

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Tak