Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
CM रेखा गुप्ता और LG संधू की मुलाकात, जानें पानी की किल्लत और लू से निपटने के लिए किस प्लान पर करेंगे काम

CM रेखा गुप्ता और LG संधू की मुलाकात, जानें पानी की किल्लत और लू से निपटने के लिए किस प्लान पर करेंगे काम

News Tak 6 months ago

दिल्ली के नए उपराज्यपाल (LG) तरणजीत सिंह संधू कार्यभार संभालते ही पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. लैंडफिल साइट्स के दौरे के बाद अब उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है.

इस मुलाकात का मुख्य एजेंडा आने वाली भीषण गर्मियों के दौरान दिल्लीवासियों को होने वाली समस्याओं से बचाना और शहर के विकास कार्यों की समीक्षा करना था.

गर्मियों के लिए 'समर एक्शन प्लान'

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल को दिल्ली सरकार द्वारा तैयार किए गए 'समर एक्शन प्लान' की विस्तृत जानकारी दी. बैठक में मुख्य रूप से बिजली की निर्बाध आपूर्ति, पेयजल की उपलब्धता और भीषण लू (Heatwave) से निपटने की तैयारियों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि गर्मी के मौसम में नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो.

कालाबाजारी पर लगाम और मानसून की तैयारी

उपराज्यपाल कार्यालय द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, बैठक में एलपीजी (LPG) आपूर्ति की कड़ी निगरानी और पीएनजी (PNG) बुनियादी ढांचे के विस्तार पर जोर दिया गया ताकि गैस की किल्लत और कालाबाजारी को रोका जा सके. इसके साथ ही, मानसून से पहले जलभराव (Waterlogging) की समस्या को कम करने के लिए नालों की सफाई (Desilting) के कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

समन्वय पर विशेष जोर

बैठक के दौरान दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों, स्थानीय निकायों, केंद्रीय एजेंसियों और पड़ोसी राज्यों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने पर विशेष बल दिया गया. यह मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी के 'विकसित भारत और विकसित दिल्ली' के विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. अब देखना यह होगा कि कागजों पर तैयार यह योजना जमीनी हकीकत में दिल्ली वालों को कितनी राहत पहुंचाती है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Tak