Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Datia Bypoll 2026: दतिया में लाडली बहनों ने बता दिया किस मुद्दे पर किया वोट ?

Datia Bypoll 2026: दतिया में लाडली बहनों ने बता दिया किस मुद्दे पर किया वोट ?

News Tak 1 month ago

Datia Election: मध्य प्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। चुनाव प्रचार के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच तीखे आरोप-प्रत्यारोप और बयानों का दौर तो चला ही, लेकिन वोटिंग के दिन जब जनता मतदान केंद्रों तक पहुंची तो उनके मन में क्षेत्र के असली मुद्दे छाए रहे.

MP Tak की टीम ने दतिया के बड़ौनी स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर आम मतदाताओं, युवाओं और महिलाओं से सीधी बातचीत की.

सड़कों के गड्ढे और विकास का मुद्दा

ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान बड़ौनी नगर परिषद क्षेत्र में सड़कों पर गड्ढे और कीचड़ साफ नज़र आए। स्थानीय मतदाताओं ने खुलकर अपनी राय रखी. कुछ वोटरों का कहना था कि पिछले ढाई सालों में क्षेत्र में उम्मीद के मुताबिक विकास कार्य नहीं हो पाए हैं. उनका मानना है कि आने वाले समय में सड़कों के गड्ढे भरने और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए ही उन्होंने अपना वोट दिया है.

नरोत्तम मिश्रा के टिकट और प्रत्याशी पर क्या बोले वोटर?

चुनाव में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा की भी खासी चर्चा है. बातचीत के दौरान एक स्थानीय मतदाता ने कहा कि यदि बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी नरोत्तम मिश्रा के नाम पर ही वोट मांग रहे हैं तो हाईकमान को नरोत्तम मिश्रा को ही टिकट देना चाहिए था. इस बात से नाराज होकर कुछ मतदाताओं ने बदलाव के पक्ष में मतदान करने की बात कही. वहीं दूसरी ओर, बीजेपी समर्थकों का दावा है कि क्षेत्र की जनता बीजेपी और विकास कार्यों के साथ खड़ी है.

लाडली बहनों और महिला मतदाताओं का रुख

दोपहर होते-होते मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं और लाडली बहनों की कतारें देखने को मिलीं। 'लाडली बहना योजना' के तहत मिलने वाले लाभ और क्षेत्र के विकास को लेकर महिलाओं में अलग-अलग राय देखने को मिली. कुछ महिलाओं ने विकास के नाम पर वोट डालने की बात कही तो कुछ महिलाओं ने परिवर्तन और अपने स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए मतदान किया.

दतिया उपचुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है जहां विकास, बुनियादी सुविधाएं, प्रत्याशी का चयन और लाडली बहना योजना मुख्य चुनावी मुद्दे बनकर उभरे हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Tak