Dailyhunt
Delhi Weather Today: सुबह धूप...शाम को बादल...दिल्ली में मौसम का नया खेल, अब मौसम विभाग ने इस दिन के लिए जारी किया आंधी और बारिश का अलर्ट

Delhi Weather Today: सुबह धूप...शाम को बादल...दिल्ली में मौसम का नया खेल, अब मौसम विभाग ने इस दिन के लिए जारी किया आंधी और बारिश का अलर्ट

News Tak 1 month ago

Delhi Weather Update: दिल्ली में इन दिनों सुबह की शुरुआत तो धूप के साथ हो रही है लेकिन शाम होते होते आसमन में बादल को डेरा पसर जा रहा है. मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. बीते दिन शाम होते होते कई इलाकों में बारिश ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया है.

इससे दिल्लीवासियाें को गर्म से राहत महसूस मिली है. इस बीच अब मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के लिए बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार मार्च के आखिरी दिनों में हुई छिटपुट बारिश और आंधी के बाद अब आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. वहीं 1 अप्रैल को दिल्ली के निवासियों को धूप और छांव का मिला-जुला अहर देखने को मिलेगा.

दिल्ली में 1 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 1 अप्रैल को दिल्ली के लगभग सभी जिलों, जिनमें उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली और मध्य दिल्ली शामिल हैं, में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. हालांकि, आज बारिश की कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है और मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा. नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे एनसीआर क्षेत्रों में भी मौसम इसी तरह का बना रहने की संभावना है.

वहीं तापमान की बात करें तो 1 अप्रैल को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. आने वाले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है, जिससे दिन के समय गर्मी का अहसास और बढ़ेगा. फिलहाल शीत लहर जैसी कोई स्थिति नहीं है.

दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की चेतावनी और आने वाले दिनों का हाल मौसम विभाग ने आज के लिए कोई गंभीर चेतावनी जारी नहीं की है. हालांकि, 2 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है. इसके प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को दिल्ली के सभी जिलों में आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय आंधी, बिजली कड़कने के साथ बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान में फिर से थोड़ी गिरावट आ सकती है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Tak