Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मध्य प्रदेश के दतिया में जमानत पर छूट कर आए बीजेपी नेता को बीच सड़क पर दौड़ाकर क्यों मारी गई गोली ?

मध्य प्रदेश के दतिया में जमानत पर छूट कर आए बीजेपी नेता को बीच सड़क पर दौड़ाकर क्यों मारी गई गोली ?

News Tak 1 month ago

ध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बीजेपी पार्षद की बीच सड़क पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. वारदात उस समय हुई जब पार्षद मॉर्निंग वॉक पर निकले थे.

इस हत्याकांड के पीछे 11 साल पुरानी रंजिश और 'बदले की डेडलाइन' वाली थ्योरी सामने आ रही है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है.

सुबह की सैर बनी आखिरी सफर

मृतक की पहचान कल्लू कुशवाहा के रूप में हुई है, जो वार्ड नंबर-1 से बीजेपी पार्षद थे. 31 मार्च की सुबह करीब 8 बजे, जब कल्लू कुशवाहा सेवड़ा चुंगी चौराहे पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गोलियों की आवाज से इलाका दहल गया और पार्षद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हमलावर वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए.

11 साल पुराना हिसाब और '31 मार्च' की तारीख

सूत्रों और स्थानीय चर्चाओं की मानें तो यह महज एक हत्या नहीं, बल्कि एक सोची-समझी 'सिंबॉलिक किलिंग' थी. बताया जा रहा है कि 11 साल पहले यानी 2013 में 31 मार्च को ही एक और हत्या हुई थी, जिसका बदला लेने के लिए हमलावरों ने इसी खास तारीख को चुना. सोशल मीडिया पर इस तारीख को लेकर पहले से ही अंदेशे जताए जा रहे थे, जो आखिरकार सच साबित हुए.

रसूख और विवादों का नाता

बीजेपी पार्षद कल्लू कुशवाहा का राजनीति में अच्छा रसूख था, लेकिन उनका दामन विवादों से भी घिरा था. वह खुद एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे और महज 4 महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे. पुलिस इसे पुरानी रंजिश का नतीजा मान रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: News Tak